विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक वानिकी प्रभाग मुजफ्फरनगर द्वारा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सामाजिक वानिकी प्रभाग मुजफ्फरनगर सदर रेंज के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर, मखियाली में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग कपिल देव अग्रवाल रहे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया तथा उपस्थित जनसमूह को अधिक से अधिक पौधे लगाने हेतु प्रेरित किया एवं उनके संरक्षण का संदेश दिया।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन एवं प्रभागीय निदेशक अभिनव राज के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम में स्काउट्स एवं गाइड्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पीआर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाकर तथा बैनर एवं पोस्टरों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं प्रदूषण नियंत्रण के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने लोगों से अधिकाधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की।

अपने संबोधन में प्रभागीय निदेशक अभिनव राज ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण की आवश्यकता पर भी बल दिया। कार्यक्रम में सदर रेंज के रेंज अधिकारी आदित्य सोनकर जिला परियोजना अधिकारी हर्ष कुमार, दीपांजलि शर्मा, डॉ. राजीव कुमार सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के संकल्प के साथ किया गया।

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी

यदि देर की तो रह जाएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से वंचित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027

मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से जिले में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा के जिला मीडिया

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी का उद्घाटन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विवेक विहार स्थित एआई संस्थान फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी का उद्घाटन मेयर किरण जैसल, डीपीएस के पूर्व प्रधानाचार्य के.सी. पाण्डेय एवं उमा पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर मेयर किरन जैसल ने संस्थान की डायरेक्टर साक्षी गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के तेजी से बदलते तकनीकी युग में युवाओं के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal