मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी नवनीत कड़ियांन को पैरा राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर बुके एवं ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया। इस दौरान पीएम उमेश मिश्रा ने पहला राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के रजत पदक विजेता को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए वित्तीय एवं खेल उपकरण की मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी खेल परिवार ने नवनीत को शुभकामनाएं दी।

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी






