डी एस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण करके दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपनी गृह वाटिका में तथा घरों के आसपास खाली जगह में पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा के आह्वान पर ग्रीष्म अवकाश में विद्यार्थियों ने घर पर रहकर इस पुनीत सामाजिक कर्तव्य का निर्वहन किया। विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर वृक्षारोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर आधारित कविताएं एवं उद्घोष लिखकर भी सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने के लिए जागरूक किया।


स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने इस अवसर पर अपने संदेश में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता एवं उसके महत्व के विषय में समझाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्षों के अंधाधुंध कटान, नदियों में बढ़ते हुए जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण एवं मृदा प्रदूषण सहित संसाधनों के अनुचित दोहन एवं प्लास्टिक के अनुचित एवं अत्यधिक उपयोग के कारण पर्यावरण को निरंतर क्षति पहुंच रही है। पर्यावरण को हो रही हानियों के कारण ही आज विश्व को ओजोन परत क्षरण, ग्रीनहाउस इफेक्ट, ग्लेशियरों के पिघलने से महासागरों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि सहित पृथ्वी के तापमान में निरंतर हो रही वृद्धि जैसी भयावह समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को जागरुक करते हुए स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि अगर हम अब भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक नहीं हुई तो वह दिन दूर नहीं जब यह पृथ्वी रहने लायक नहीं रह जाएगी। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि हमें वर्ष में कम से कम पांच पौधे अवश्य लगाने चाहिए तथा लगाए गए पौधों की देखभाल करने की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से पॉलिथीन का प्रयोग न करने का भी आवाहन किया। उन्होंने कहा कि यदि हम मात्र इतना संकल्प कर लें कि बाजार में जाते समय घर से कपड़े अथवा जूट का थैला लेकर जाएंगे एवं पॉलीथिन का उपयोग नहीं करेंगे तो वह भी पर्यावरण संरक्षण के लिए एक बड़ी पहल हो सकती है। आज विद्यालय के सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधारोपण करते हुए अपनी फोटो स्कूल व्हाट्सएप ग्रुप पर भेज कर सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। अभिभावकों के साथ विद्यालय के विद्यार्थियों यश कुमार , नमः पाल, अनुराग, मानसी बालियान , हर्षित कटारिया, रणविजय, आराध्या शर्मा , श्री गौर, मधुर कटारिया , ग्रेसी तोमर, अजना, तन्वी , कल्याणी चौधरी,मानसी, अशफ, हिदायत,अवनी, आर्यन ,वेदिका, श्रेयांश मलिक ,विराज ,रुद्राक्ष, रिदान तेजस, श्रेयांश सिंघानिया, कियांश, आदित्य कुमार ,देवांश पाल ,विभोर, आरोही सिंह ,अथर्व चंदेल, ख्याति नित्या, मदीहा अंसारी, अमायरा अफान अहमद, यशस्वी, सार्थक आशीष राज सहित अनेकों विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी

यदि देर की तो रह जाएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से वंचित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027

मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से जिले में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा के जिला मीडिया

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी का उद्घाटन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विवेक विहार स्थित एआई संस्थान फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी का उद्घाटन मेयर किरण जैसल, डीपीएस के पूर्व प्रधानाचार्य के.सी. पाण्डेय एवं उमा पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर मेयर किरन जैसल ने संस्थान की डायरेक्टर साक्षी गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के तेजी से बदलते तकनीकी युग में युवाओं के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal