समाज में कानून की भूमिका एवं सड़क सुरक्षा पर चर्चा का आयोजन किया

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समाज में कानून की भूमिका एवं सड़क सुरक्षा पर विशेष चर्चा का आयोजन किया गया। चर्चा में कई अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग शामिल हुए और विचार रखे। भारतीय जागरूकता समिति के अध्यक्ष एवं हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने कहा कि आज के युग में समाज के हर क्षेत्र में कानून की जानकारी का होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सड़क सुरक्षा एक बहुत गंभीर मुद्दा बनता जा रहा है। आए दिन कोई ना कोई युवा सड़क दुर्घटना का शिकार होकर अपनी जान गंवा रहा है। एडवोकेट ललित मिगलानी ने कहा कि सड़क दुघर्टनाओं का सबसे बड़ा कारण गाड़ियों में स्पोर्ट्स मोड जैसे नए और गंभीर फीचर्स हैं। इसलिए उनका मानना है कि बड़ी गाड़ियों या जिन गाड़ियों में एडवांस फीचर्स आ रहे हैं। उनके लिए लाइसेंस की उम्र 18 से 25 वर्ष की जानी चाहिए, ताकि उन गाड़ियों को चलाने के लिए युवा परिपक्व हो सकें। उसी प्रकार से 1200 सीसी से ऊपर की गाड़ियों के लिए 25 वर्ष आयु अनिवार्य की जानी चाहिए। विजेंद्र पालीवाल कहा कि आज के युग में हर किसी को कानून और सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारी का होना अति आवश्यक है। अधिकांश सड़क दुघर्टनाएं गैर जिम्मेदारी से वाहन चलाने से होती हैं। जिसके लिए जागरुकता एवं कठोर कानून बनाया जाना चाहिए। परिचर्चा में रणजीत सिंह, विनीत चौहान, कपिल मेहता, अनिल कुमार, सिद्धार्थ प्रधान, दीपक पवार, विपुल गोयल, एडवोकेट सीमा, अनीता यादव, एडवोकेट रेनू उपाध्याय, रानी सिंह, रतन सिंह, अरुण पाठक, अनिल भारती आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

मंत्री अनिल कुमार ने किया गंग नहर पर स्थित क्षतिग्रस्त सेतु के पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रविवार को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग अनिल कुमार ने विधानसभा पुरकाजी मुजफ्फरनगर में जनहित को समर्पित एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बरला–बसेड़ा–मोरना मार्ग के मध्य गंग नहर पर स्थित क्षतिग्रस्त सेतु के पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया। इस दौरान कार्यक्रम स्तर पर हवन पूजन

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर जिला प्रेस क्लब ने किया संगोष्ठी का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जिला प्रेस क्लब हरिद्वार रजि.द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अवधूत मंडल आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में संत समाज, पत्रकारों एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद, महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद, स्वामी नागेंद्र महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी सत्यव्रतानंद, महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद

श्रद्धापूर्वक मनाया गया अरूट महाराज का अवतरण दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा भगत सिंह घाट पर अरूट महाराज का अवतरण दिवस श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों और समाज के गणमान्य नागरिकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर अरूट महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अरूट महाराज के जीवन आदर्शों

थाना पथरी की फेरूपुर चौकी में किया रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना पथरी की फेरूपुर चौकी में जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने

पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़ा हरिद्वार में श्रद्धा का सैलाब

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अधिक मास की पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार में श्रद्धा का सैलाब उमड़ आया। दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी यूपी समेत कई राज्यों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। हरकी पैड़ी के अलावा अन्य घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सवेरे ब्रह्म

मंत्री मदन कौशिक एवं महापौर किरण जैसल ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के प्रसारण को लेकर रविवार को हरिद्वार में मध्य हरिद्वार मंडल के बूथ संख्या 159, वार्ड संख्या 19 खन्ना नगर में विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं हरिद्वार की महापौर किरण जैसल ने पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal