हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा भगत सिंह घाट पर अरूट महाराज का अवतरण दिवस श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों और समाज के गणमान्य नागरिकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर अरूट महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अरूट महाराज के जीवन आदर्शों तथा अरोड़ समाज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अरूट महाराज समाज में एकता, सेवा, संस्कार एवं मानव कल्याण के प्रतीक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज निरंतर प्रगति एवं उन्नति की ओर अग्रसर है। वक्ताओं ने कहा कि अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। इस अवसर पर सभी ने दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से समाज की एकता, संस्कृति एवं परंपराओं को मजबूत बनाने का संकल्प लिया और समाज एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और भाईचारे की कामना की।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप, धमकियों से डरेंगे नहीं-श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी
हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविुद्रपुरी पर उनकी हत्या किए जाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। श्री दक्षिण काली मंदिर में पत्रकारों से बात करते हुए श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक






