हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना पथरी की फेरूपुर चौकी में जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है जो जरूरतमंद लोगों को नया जीवन प्रदान करता है। साथ ही यह स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी सहायक है। कहा कि उत्तराखंड पुलिस की मित्र पुलिस की अवधारणा केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाजसेवा और मानवता की रक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।

नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें संजय मिश्रा को अध्यक्ष, अंचित मित्तल को महामंत्री तथा अशोक बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संघ की कार्यकारिणी में श्री कृष्णचंद्र मुंदड़ा, जितेन्द्र कुच्छल, जगवीर सिंह, रमेश चंद्र सिंघल, सचिन सिंघल, अरुण खंडेलवाल, दिनेश राठी एवं रविन्द्र कुमार को संरक्षक बनाया






