शारदेन स्कूल के छात्रों को बैज से किया सम्मानित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर में कक्षा 6, 7,8 ,9 और कक्षा 11वीं के छात्रों के लिए ऑनर्स असेंबली कार्यक्रम संपन्न हुआ। आज की मुख्य अतिथि एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ का स्वागत तिलक लगाकर तथा पुष्प गुच्छ भेंट करके किया गया। मुख्य अतिथि, प्रधानाचार्या धारा रतन एवं डायरेक्टर विश्व रतन द्वारा 90 प्रतिशत या इससे ऊपर अंक पाने वाले छात्रों को स्टार गोल्ड तथा 80 प्रतिशत या इससे ऊपर अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को गोल्ड और 70 प्रतिशत या इससे ऊपर अंक पाने वाले छात्र छात्राओं को सिल्वर बैजेस प्रदान किये तथा किन्ही दो विषयो में 20 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी या अन्य गतिविधि में प्रथम आने पर प्रोग्रेसिव बैजेस दिए गए।
डायरेक्टर विश्व रतन ने ऑनर्स असेंबली में सभी छात्र छात्राओं को अकादमी उपलब्धि के लिए सम्मान देकर प्रोत्साहित किया। सभी छात्र एवं छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म में स्टेज पर अपना प्रमाण पत्र लेते हुए बहुत ही खुश लग रहे थे ,साथ ही उनकी कक्षा अध्यापिका भी तालियां बजा कर उन्हें प्रोत्साहित कर रही थी। कक्षा 6 के 18 छात्र-छात्राओं को स्टार गोल्ड बैजस,18 छात्र-छात्राओं को गोल्ड बैजेस, 13 छात्र-छात्राओं को सिल्वर बैजस बैज़स दिए गए। इसी प्रकार कक्षा 7 के 25 छात्र-छात्राओं को स्टार गोल्ड बैजेस 15 छात्र-छात्राओं को गोल्ड बैजेस,23 छात्र-छात्राओं को सिल्वर बैजेस एवं 4 छात्रों को प्रोगसिव बैज प्रदान किए गए। इसी प्रकार कक्षा 8 के 31 छात्र-छात्राओं को स्टार गोल्ड बैजेस 16 छात्र-छात्राओं को गोल्ड बैजेस, 23 छात्र-छात्राओं को सिल्वर बैजेस एवं 6 छात्रों को प्रोग्रेसिव बैज प्रदान किए गए। कक्षा 9 के 19 छात्रों को स्टार गोल्ड बैज 21 छात्रों को गोल्ड बैज और 18 छात्रों को सिल्वर बैज प्रदान किये।कक्षा 11 से 3 छात्राऔ को स्टार गोल्ड बैज, 3 छात्राऔ को गोल्ड बैज एवं 2 छात्राओं को सिल्वर बैज दिया गया।

मुख्य अतिथि एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले मैं आप सभी को देखकर बहुत खुश हूँ। आज मैं यहाँ पुलिस की वर्दी में नहीं, एक दोस्त बनकर आई हूँ।
आज का जमाना मोबाइल और इंटरनेट का है। ये बहुत अच्छी चीज है, पर इसके खतरे भी हैं।
किसी अनजान व्यक्ति से अपनी फोटो, पता या फोन नंबर मत शेयर करो। सोशल मीडिया पर जो दिखता है वो हमेशा सच नहीं होता। अगर कोई आपको ऑनलाइन परेशान करे, डराए या गलत मैसेज भेजे तो तुरंत अपने मम्मी-पापा या टीचर को बताओ। हम पुलिस हमेशा आपकी मदद के लिए हैं। कई बार गलत संगत में पड़कर बच्चे सिगरेट, गुटखा या नशे की तरफ चले जाते हैं। दोस्तों, ये मजा 5 मिनट का है और सजा पूरी जिंदगी की। नशा आपके दिमाग, शरीर और सपनों तीनों को खत्म कर देता है। ‘ना’ कहना सीखो। जो असली दोस्त होगा वो आपको कभी गलत रास्ते पर नहीं ले जाएगा। आप सब स्मार्ट हो। मैं चाहती हूँ कि आप ‘साइबर योद्धा’ बनो।
मजबूत पासवर्ड रखो। फेक न्यूज़ को फॉरवर्ड मत करो! अगर आपके साथ या आपके दोस्त के साथ साइबर क्राइम हो तो 1930 पर कॉल करो। ये साइबर हेल्पलाइन नंबर है।कानून आपका दोस्त है
पुलिस से डरते नहीं हैं बेटा। हम आपकी सुरक्षा के लिए हैं। अगर रास्ते में कोई छेड़खानी करे, कोई आपको परेशान करे, या आपको लगे कि कुछ गलत हो रहा है तो 112 डायल करो। आपकी एक कॉल पर हम पहुँचेंगे। आप देश का भविष्य हो। आपकी आँखों में जो सपने हैं, उन्हें पूरा करने के लिए आपका सुरक्षित रहना जरूरी है। खूब पढ़ो, खूब खेलो, मम्मी-पापा का कहना मानो और गलत काम से दूर रहो। भारत को ताकतवर बनाना है तो पहले खुद को ताकतवर बनाओ।
डायरेक्टर विश्व रतन द्वारा छात्रों को सम्मानित कर उनको भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि सभी छात्रों को समय-समय पर होने वाली सभी एक्टिविटीज में भाग लेना चाहिए और अपनी पढ़ाई पर मुख्य रूप से ध्यान देना चाहिए। सभी बड़ों का सम्मान करना चाहिए और निरंतर प्रयत्नशील रहकर आगे बढ़ना चाहिए। शारदेन स्कूल हमेशा उनकी सहायता के लिए तत्पर रहता है।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या धारा रतन ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारे स्कूल के सभी छात्र एवं छात्राएं शिक्षा, साहित्य, संगीत ,कला, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में भी अपने परिवार और देश का नाम रोशन करेंगे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal