प्रधानमंत्री मोदी के पश्चिम एशिया संकट के बीच आयातित उत्पादों की खपत कम करने के आह्वान का समर्थन सभी देशवासियों को करना चाहिए- अशोक बालियान

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चैयरमैन अशोक बालियान ने प्रधानमंत्री मोदी के पश्चिम एशिया संकट के बीच आयातित उत्पादों की खपत कम करने के आह्वान का समर्थन करने की पैरवी की है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी जरूरत का 85% कच्चा तेल आयात करता है। हम जितना अधिक निजी वाहनों का प्रयोग करते हैं, उतना ही अधिक डॉलर देश से बाहर जाता है। इसलिए कुछ समय के लिए निजी वाहनों के उपयोग में 10-20% की कटौती भी देश के अरबों रुपये बचा सकती है।
भारत सालाना ₹1.10 लाख करोड़ का खाद्य तेल विदेशों से खरीदता है। अगर विदेशी तेल पर निर्भरता घटे, तो हमारे सरसों, सोयाबीन और सूरजमुखी उगाने वाले किसानों की आय दोगुनी हो सकती है। हम सरकार से अपेक्षा करते हैं कि वह इन किसानों को बेहतर मूल्य और आवश्यक प्रोत्साहन प्रदान कर आत्मनिर्भर भारत का मार्ग प्रशस्त करेगी।
भारत में वर्ष 2026 में ‘निवेश’ के लिए सोने की मांग 82 टन रही, जो ‘आभूषणों’ की मांग 66 टन से अधिक है। यदि ‘निवेश’ करना ही है, तो कागजी सोना (Sovereign Gold Bonds) या डिजिटल विकल्प चुनें ताकि देश का डॉलर बाहर न जाए। इसलिए हम सब शादी-ब्याह के लिए ही आवश्यक आभूषण की खरीद करे, लेकिन कुछ समय के लिए ‘निवेश’ के लिए सोना न खरीदें, ताकि देश पर कोई आर्थिक संकट न आये। उन्होंने कहा कि सोना खरीदने के लिए हमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर में भुगतान करना पड़ता है। जब डॉलर की मांग बढ़ती है, तो रुपया कमजोर होता है। कमजोर रुपये के कारण पेट्रोल-डीजल और अन्य जरूरी आयात महंगे हो जाते हैं, जिससे देश में मुद्रास्फीति बढ़ती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम एशिया संकट (West Asia Crisis) के बीच सोना, तेल और अन्य आयातित उत्पादों की खपत कम करने की अपील का समर्थन करना न केवल आर्थिक समझदारी है, बल्कि यह राष्ट्रहित में उठाया गया एक आवश्यक कदम है।

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

युवाओं को बचपन से ही सिखाया जाना चाहिए कि रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने युवाओं को बचपन से ही रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है, की सीख देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल एक संभ्रांत और पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती है और उसके

तितावी क्षेत्र के सैदपुर खुर्द में किसान की ट्यूबवेल पर चोरी, हजारों का सामान लेकर फरार हुए चोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। तितावी थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर खुर्द में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किसान की ट्यूबवेल को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रोशन पुत्र मांगा की ट्यूबवेल से चोर रात के अंधेरे में मोटर से जुड़े उपकरण व अन्य कीमती सामान

राम मंदिर चंदा चोरी व ऑपरेशन सिंदूर का सच छिपाने को लेकर कांग्रेस ने बोला केंद्र सरकार पर हमला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राम मंदिर चंदा चोरी मामले व ऑपरेशन सिंदूर का सच छिपाने को लेकर कांग्रेस ने भाजपा की केंद्र सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने मोदी सरकार पर ऑपरेशन सिंदूर में 6 भारतीय जवानों की शहादत का सच देश से छिपाने व राम मंदिर के चंदा चोरी मामले में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal