हरिद्वार (रिपोर्टर)। लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक अमित चन्द द्वारा कुछ समाचार पत्रों में उनके नाम से मदरसों के खिलाफ कार्रवाई संबंधी खबरें प्रकाशित करवाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। मंगलवार को विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से मुलाकात कर विशेषाधिकार हनन का नोटिस सौंपा। विधायक का आरोप है कि बिना किसी तथ्य और शिकायत के उनके नाम का इस्तेमाल कर उनकी राजनीतिक छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है।
मोहम्मद शहजाद ने कहा कि उन्होंने कभी भी किसी मदरसे के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत नहीं की और न ही किसी अधिकारी को इस प्रकार के निर्देश दिए। इसके बावजूद कुछ समाचार पत्रों में उनके नाम का उल्लेख कर सुनियोजित तरीके से भ्रम फैलाया गया। विधायक ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि एक राजनीतिक दल के नेता के साथ मिलकर उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया गया है।
विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष को दिए नोटिस में मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधियों के नाम का गलत इस्तेमाल कर झूठी खबरें प्रकाशित कराना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल जनप्रतिनिधियों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाती हैं बल्कि जनता के बीच भी गलत संदेश देती हैं।
मोहम्मद शहजाद ने स्पष्ट किया कि वह शिक्षा और सामाजिक सौहार्द के पक्षधर हैं तथा किसी भी समुदाय विशेष को निशाना बनाने की राजनीति में विश्वास नहीं रखते। विधायक मोहम्मद शहजाद ने विधानसभा अध्यक्ष को दिए गए नोटिस में जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक अमित चंद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि विधानसभा स्तर पर इस मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

ज़िला टॉपर वंश सैनी को यशिका चौहान और समर्थ प्रकाश ने किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म सभा द्वारा संचालित कुँवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज में मंगलवार को पुरस्कार वितरण आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शैक्षिक उपलब्धियाँ के साथ-साथ पाठ्य सहगामी क्रियाओं जिनका आयोजन विद्यालय एवं जनपद स्तर पर प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्राओं को सम्मानित






