सनातन धर्म कॉलेज में नारी शक्ति पदयात्रा का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)‌। सनातन धर्म कॉलेज में मिशन शक्ति समिति के तत्वावधान में नारी शक्ति पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, समान अधिकार तथा सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना था। पद यात्रा का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर से हुआ,जहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्वेता कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। पद यात्रा में छात्राओं, शिक्षिकाओं तथा एनसीसी, एनएसएस एवं रोवर रेंजर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर एवं तख्तियाँ लेकर महिलाओं के अधिकार, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा से संबंधित संदेश दिए तथा समाज को नारी सम्मान के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर ने कहा कि नारी शक्ति समाज की प्रगति और विकास की आधारशिला है। महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर प्रदान करना एक सभ्य और समृद्ध समाज की पहचान है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित करने और समाज में समानता का संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मिशन शक्ति समिति की समन्वयिका डॉ. प्रतिभा चौधरी ने कहा कि नारी सशक्तिकरण केवल महिलाओं का ही नहीं बल्कि पूरे समाज के विकास का आधार है। वहीं इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नवीन कुमार ने छात्राओं को आत्मविश्वास, जागरूकता और स्वावलंबन के महत्व के बारे में प्रेरित किया। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट अजय का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण प्रोफेसर सूची अग्रवाल, डॉ.सविता, डॉ. राजेंद्र, डॉ.शालिनी कुशवाहा, डॉ. विजेंद्र,डॉ. निकेता, सुश्री प्रीति,डॉ. संदीप, डॉ. अंशुल शर्मा एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रहीl

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal