मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में शिक्षा का दीप जलाने की पहल

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) नगर विधायक एवं योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा जनकपुरी क्षेत्र में शिक्षा के प्रति एक संवेदनशील और प्रेरणादायक पहल की। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान जब उन्होंने क्षेत्र के छोटे-छोटे बच्चों से संवाद किया, तो यह जानकर वे भावुक हो उठे कि कई बच्चे आज भी स्कूल नहीं जा रहे हैं। इसी पीड़ा को संकल्प में बदलते हुए मंत्री ने तत्काल पहल की। बीते दिवस सभी बच्चों का स्कूल में नामांकन सुनिश्चित कराया। इसके पश्चात 16 अप्रैल को पुनः जनकपुरी निकट बिजलीघर पहुँचकर, बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ बच्चों को नहला-धुलाकर स्वयं स्कूल ले जाया गया तथा उन्हें ड्रेस, स्कूल बैग और किताबें प्रदान की गईं। बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान इस पहल की सबसे बड़ी सफलता बनकर सामने आई।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि “झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाला हर बच्चा भी उतने ही बड़े सपने देखने का हकदार है, जितना किसी बड़े घर का बच्चा। हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन सपनों को शिक्षा के माध्यम से साकार करें।” “शिक्षा केवल पढ़ाई नहीं, बल्कि जीवन को नई दिशा देने का माध्यम है। जब एक बच्चा शिक्षित होता है, तो पूरा समाज आगे बढ़ता है।” इसके साथ ही क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय के निर्माण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए, ताकि भविष्य में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। यह पहल समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों तक शिक्षा की रोशनी पहुँचाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल चालित तथा 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

मुजफ्फरनगर में यूपीआई पेमेंट पर चार्ज के विरोध में व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को दो ज्ञापन सौंपे। एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए यूपीआई के माध्यम से भुगतान लेने वाले व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का चार्ज लगाए जाने के विरोध में सौंपा गया। इस दौरान

मंत्री कपिल देव के नेतृत्व में होगा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 22 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुजफ्फरनगर के रास्ते सहारनपुर पहुँचेंगे। उनके प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। बीते दिवस राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गांधी नगर स्थित अपने आवास पर कुकड़ा मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई