हेरिटेज पब्लिक स्कूल के आरव काकरान ने छुआ 98 का आंकड़ा

Share :

मोरना/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बसेड़ा में शुक्रताल मार्ग पर स्थित हेरिटेज पब्लिक स्कूल के छात्र आरव काकरान ने हाईस्कूल परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलिज व क्षेत्र का नाम रोशन किया। अन्य छात्रों का परीक्षा परिणाम भी शानदार रहने पर प्रबंधन द्वारा छात्रों को सम्मानित किया गया वहीँ अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गयी।
हेरिटेज पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्या खुश्बू शर्मा ने बताया कि कक्षा दसवीं के छात्र आरव काकरान ने 98% के साथ प्रथम, आयुष राठी 97.9% द्वितीय, अनिरुद्ध 94.4% तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं का परिणाम हिमानी 94.2%, राशि 93%, स्नेह चौधरी 92.2%, अर्णव वशिष्ठ 91.2%, छवि सिंहानिया 89.4%, गर्वित चौधरी 88%, आर्यष राठी 88%, अनिशा 87%, अनंत कुमार 86.2%, किरण प्रभा 86%, आरव सिंह 85%, प्रज्ञा त्यागी 84%, जानवी 82.2%, अखिल 82.2%, अंशिका देशवाल 79%, नित्या त्यागी 78.4%, नैतिक चौधरी 78.2%, कृतिका 78% रहा है।
प्रबंधक नीरज बालियान ने छात्रों को सम्मानित कर अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि अभिभावकों के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल हुई है। यह सभी के पूरे वर्ष मेहनत लगन और अनुशासन से अध्ययन का परिणाम है। इस अवसर पर मुख्य रूप से राहुल, नैन सिंह, नितिश, अनुराधा, माधवी, अवनीश, अंकित, पूनम सिंह इत्यादि ने बच्चों को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। विद्यार्थियों में परीक्षा परिणाम को लेकर उत्साह व जोश दिखाई दिया।

E-Paper

Author: Friends Reporter Team Post Views: 3

थाना पथरी पुलिस ने किया चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना पथरी पुलिस ने खेत में लगी मोटर चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटर, आरा व 8 हजार रूपए बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकद्मा दर्ज करने बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज

हरिद्वार में एएचटीयू टीम ने लापता नेपाली छात्र को परिजनों से मिलवाया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऑपरेशन स्माइल के तहत पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने मानवीयता की मिसाल पेश करते हुए नेपाल से लापता छठी कक्षा के छात्र को सकुशल रेस्क्यू कर परिवार से मिलवा दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल के ग्राम बसामाड़ी जिला मकवानपुर (बागमती) का रहने वाला छठी कक्षा का छात्र

सनातन धर्म कॉलेज में नारी शक्ति पदयात्रा का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)‌। सनातन धर्म कॉलेज में मिशन शक्ति समिति के तत्वावधान में नारी शक्ति पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, समान अधिकार तथा सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना था। पद यात्रा का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर से हुआ,जहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्वेता कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में शिक्षा का दीप जलाने की पहल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) नगर विधायक एवं योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा जनकपुरी क्षेत्र में शिक्षा के प्रति एक संवेदनशील और प्रेरणादायक पहल की। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान जब उन्होंने क्षेत्र के छोटे-छोटे बच्चों से संवाद किया, तो यह जानकर वे भावुक हो उठे कि कई

नारी शक्ति वंदन अधिनियम: महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम—वंदना वर्मा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने इसे महिलाओं को सम्मान, अधिकार और नेतृत्व देने वाला ऐतिहासिक निर्णय बताया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और “Women-led Development” की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान भाजपा की विधान परिषद सदस्य वंदना वर्मा ने कहा कि नारी शक्ति

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal