प्रगत भारत संस्था ने किया बाबा साहेब का जीवन दर्शन प्रतियोगिता का आयोजन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में प्रगत भारत संस्था के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद एकेडमी जूनियर हाईस्कूल श्यामपुर कांगड़ी में बाबा साहेब का जीवन दर्शन विषय पर जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि आर.एल.व्यास ने स्कूल के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है। बाबा साहेब के विचारों और संविधान को आत्मसात कर युवा पीढ़ी देश निर्माण में अपनी भूमिका निभाए। अति विशिष्ट अतिथि अरविंद कुमार ने कहा कि बाबा साहेब ने जीवन भर शिक्षा, समानता और अधिकारों के लिए संघर्ष किया। छात्रों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। विशिष्ट अतिथि सुधीर वर्मा ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और सफलता की मिसाल है। बच्चों को उनके आदर्शों पर चलकर अपने लक्ष्य प्राप्त करने चाहिए। प्रतियोगिता प्रभारी जितेंद्र धर्मराज ने बताया कि सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे बाबा साहेब के विचारों से जुड़ते हैं। जितेंद्र धर्मराज ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 8 के ऋषभ ने प्रथम, आरूष पवार ने द्वितीय, कथा 3 के दिव्यांश व कक्षा 4 के देवांजन बनर्जी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 6 की तृषा पाल, कक्षा 7 की आरती ने सांत्वना पुरूस्कार प्राप्त किया। विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं गणमान्य लोगों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रगत भारत संस्था के पदाधिकारी सुदीप बनर्जी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों का ज्ञानार्जन होता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा.कमलेश कांडपाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उप प्रधानाचार्य कविता बनर्जी, विद्यालय व्यवस्था प्रमुख कु.स्वाति, कु. गीता पाल, कु. मीनू, कु. रचना, कु. दीपिका, कु. चित्रा, भोजन माता रिंकी कश्यप ने आयोजन में सहयोग दिया।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal