मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने गंगोत्री धाम के लिए रवाना की भोग प्रसाद सामग्री

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की और से बुधवार को गंगोत्री धाम के लिए भोग प्रसाद सामग्री रवाना की गयी। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी एवं मनसा देवी मंदिर के ट्रस्टी अनिल शर्मा ने निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में पूजन कर एवं हरी झंडी दिखाकर भोग प्रसाद सामग्री को गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया। श्रीमहंत रामरतन गिरी ने बताया कि मनसा देवी ट्रस्ट की और से प्रतिवर्ष गंगोत्री धाम के लिए भोग प्रसाद सामग्री भेजी जाती है। अक्षय तृतीया पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने पर अखाड़े से भेजी गयी सामग्री उपयोग में लायी जाएगी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने अपने संदेश में कहा कि मां गंगा के चरणों में समर्पित यह भोग सामग्री हरिद्वार और गंगोत्री के मध्य एक आध्यात्मिक जुड़ाव का प्रतीक है। इस अवसर पर श्रीमहंत रामरतन गिरी, मनसा देवी मंदिर के ट्रस्टी अनिल शर्मा, एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर डा.सुनील कुमार बत्रा, गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश महाराज, स्वामी राज गिरी, डा.विशाल गर्ग, मनसा देवी मंदिर की ट्रस्टी सीमा गिरी, दीपक गिरी, नमन शर्मा, द्वारका प्रसाद मिश्रा, महेेश दुबे, राजेश तिवारी, अमन दुबे, टीना टुटेजा ने मां मनसा देवी और मां गंगा से राष्ट्र की सुख-समृद्धि और चारधाम यात्रा के निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल चालित तथा 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई