हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर निगम हरिद्वार ने जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में नगर क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को बिरला घाट एवं रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई करते हुए 50 से अधिक ठेलियों एवं अस्थायी अतिक्रमणों को हटाकर नष्ट किया गया। नगर निगम की टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित कर तत्काल प्रभाव से हटाने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुछ लोगों द्वारा विरोध करने का प्रयास भी किया गया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में सख्ती के साथ सभी अतिक्रमण हटाए गए।
इस दौरान नगर आयुक्त नन्दन कुमार ने घाटों की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति, मस्टरोल एवं अन्य अभिलेखों का गहन परीक्षण कर कार्यों में पारदर्शिता एवं नियमितता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि नगर क्षेत्र में कहीं भी अतिक्रमण पाए जाने पर तत्काल हटाने एवं नष्ट करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
अभियान में नगर आयुक्त नन्दन कुमार के साथ मुख्य सफाई निरीक्षक अर्जुन सिंह, श्रीकांत, प्रशिक्षु सफाई निरीक्षक एवं अतिक्रमण सहायक आदित्य तेश्वर सहित नगर निगम हरिद्वार की टीम मौजूद रही।

ज्ञान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही सच्चा पुरुषार्थ : मोहन भागवत
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देवभूमि शुकतीर्थ स्थित महर्षि शुकदेव आश्रम में वीतराग स्वामी कल्याण देव जी की पुस्तक ‘अभिनंदन’ के द्वितीय संस्करण के विमोचन हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी प्रवास पर पधारे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी ओमानंद जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भागवतनगरी शुक्रताल एवं शुकतीर्थ ट्रस्ट






