मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज घोषित सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम में हर बार की तरह इस बार भी डी एस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी सफलता का परचम लहराते हुए अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। लगभग 4 बजे घोषित हुए सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम को देखकर डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सभी विद्यार्थी उत्साह पूर्वक अपना परीक्षा परिणाम जानने के लिए विद्यालय पहुंचे।
स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को उनका परीक्षा परिणाम प्रदर्शित करने के लिए आज विद्यालय में विशेष व्यवस्था की गई। घोषित हुए सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। हर बार की तरह बहुत सारे विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एवं अलग-अलग विषयों में शीर्ष अंक प्राप्त करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। घोषित परिणामों के अनुसार विद्यालय के होनहार छात्र लक्ष्य मित्तल ने हिंदी गणित तथा सामाजिक विज्ञान में 98 अंक प्राप्त करते हुए 97.2% अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की होनहार छात्र उर्वी शर्मा ने संस्कृत में 100 में से 100 अंक प्राप्त करके तथा छात्र दृष्टि अरोड़ा ने अंग्रेजी में 100 में से 99 अंक प्राप्त करके शानदार सफलता प्राप्त की। विद्यालय की मेधावी छात्र धारवी शर्मा ने सामाजिक विज्ञान में 97 तथा इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में 98 एवं हिंदी में 96 अंक प्राप्त करते हुए कुल 95.6% अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। इसी क्रम में विद्यालय के होनहार छात्र अभय गोयल ने अंग्रेजी में 98 अंक प्राप्त करके तथा इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में 97 अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया छात्रा मैत्री मंगल ने अंग्रेजी में 97 तथा सामाजिक विज्ञान में 95 अंक प्राप्त करके कल 93. 4% अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया तथा छात्र पूर्वी ने हिंदी में 97 तथा इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में 96 अंक प्राप्त करते हुऐ कुल 93% अंक प्राप्त करके अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की । विद्यालय के होनहार छात्र आरव आर्य ने सामाजिक विज्ञान तथा अंग्रेजी में 96, छात्रा अवनी चौधरी ने हिंदी में 94 तथा इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में 96 एवं छात्रा उर्वी शर्मा ने संस्कृत में 100 में से 100 अंक प्राप्त करके तथा सामाजिक विज्ञान में 96 एवं विज्ञान में 95 अंक प्राप्त करके अपनी सफलता का परचम लहराया । विद्यालय के होनहार छात्र रुद्र प्रताप शर्मा ने भी अंग्रेजी में 96 एवं सामाजिक विज्ञान में 90 तथा इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में 93 अंक प्राप्त करते हुए शानदार सफलता प्राप्त की । इसी क्रम में छात्रा रिद्धि बंसल ने संस्कृत तथा अंग्रेजी में 96 एवं सामाजिक विज्ञान में 93 अंक प्राप्त किये तथा छात्रा दृष्टि अरोड़ा ने शानदार सफलता प्राप्त करते हुए अंग्रेजी विषय में 99 अंक प्राप्त किये। सभी विद्यार्थियों ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर अपनी सफलता की खुशियां साझा की तथा अपने गुरुजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं को मिठाई खिलाकर अपनी खुशियां साझा की तथा विद्यालय के शानदार परीक्षा परिणाम पर विद्यालय परिवार को बधाई दी। स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम के साथ-साथ विद्यालय एवं अपने शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को दिया। परीक्षा परिणाम को लेकर पूरे विद्यालय में खुशी की लहर रही।

19 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाना शास्त्र सम्मत: स्वामी रामभजन
हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री तपोनिधि पंचायती अखाड़ा निरंजनी मायापुर, हरिद्वार के अंतर्राष्ट्रीय संत स्वामी रामभजन वन महाराज बताते हैं कि धार्मिक मान्यता के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का अवतरण हुआ था। इसी दिन से सतयुग और त्रेतायुग की शुरुआत भी हुई थी। अक्षय






