टेट अनिवार्यता के विरोध में संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर निकाला मशाल जुलूस

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। टेट अनिवार्यता के विरोध में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर सैकड़ों शिक्षक व शिक्षिकाओं ने गवर्नमेंट इंटर कॉलेज महावीर चौक से कचहरी तक मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की ओर से दिए ज्ञापन में सेवारत शिक्षकों को टेट अनिवार्यता से छूट प्रदान करने की मांग की। सुप्रीम कोर्ट द्वारा वर्तमान में सेवारत शिक्षकों के लिए टेट अनिवार्यता का निर्णय दिया है जिससे पूरे देश के लगभग 12 लाख शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं साथ ही उनकी नौकरी पर भी संकट मंडरा रहा है। पिछले कई महीनो से विभिन्न शिक्षक संगठनों द्वारा केंद्र और राज्य सरकार के प्रतिनिधियों को इस संबंध में ज्ञापन भी दिया जा चुका है। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के माननीय सांसदों द्वारा भी लोकसभा और राज्यसभा में इस पर प्रश्न उठाया जा चुका है फिर भी केंद्र सरकार की ओर से कोई आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई है जिससे कि इन लाखों शिक्षकों को राहत मिल सके।

मशाल जुलूस में विभिन्न शिक्षक संगठनों जिसमें अटेवा, टीचर सेल्फ केयर टीम TSCT, प्राथमिक शिक्षक संघ, भारतीय किसान यूनियन (शिक्षक प्रकोष्ठ), उर्दू शिक्षक एवं कर्मचारी संघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ आदि के पदाधिकारी एवं जनपद के सभी ब्लॉक के शिक्षक शिक्षिका शामिल रहे। सभी ने एक आवाज में कहा कि सेवारत शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता समाप्त की जाए सरकार द्वारा एक अध्यादेश के माध्यम से ऐसा किया जा सकता है । समय-समय पर विभिन्न योग्यता व नियमों के माध्यम से शिक्षकों का चयन हो चुका है। चयन के बाद कई वर्षों से निष्ठा पूर्वक सेवा करते हुए उन्हें फिर से एक परीक्षा पास करने के लिए कहा जा रहा है जो कि किसी भी तरह से उचित नहीं है । सरकार को जल्दी ही इस पर विचार करना चाहिए और एक अध्यादेश द्वारा सेवारत शिक्षकों को राहत प्रदान की जानी चाहिए। शिक्षक अपने विद्यालय में शिक्षक के अलावा सरकार के विभिन्न कार्य जैसे एस आई आर, जनगणना, चुनाव आदि का महत्वपूर्ण कार्य भी संपादित करते हैं। इस निर्णय के बाद वे मानसिक तनाव में सेवा कर रहे हैं जिसमें कई शिक्षकों की अकाल मृत्यु भी हो चुकी है। सरकार जितनी जल्दी इस पर निर्णय ले उतना ही शिक्षकों को राहत मिलेगी। विशाल जुलूस में प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष राकेश राठी, अटेवा जिलाध्यक्ष डाॅ दीपक कुमार गर्ग, टीचर सेल्फ केयर टीम के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ फर्रुख हसन, अटेवा के मंडल उपाध्यक्ष प्रीत वर्धन शर्मा, भारतीय किसान यूनियन (शिक्षक प्रकोष्ठ) जिला अध्यक्ष राम रतन, जिला संरक्षक सुधीर पोरिया, कार्यकारी अध्यक्ष अमित तोमर, जिला महामंत्री अमित शर्मा, प्रदेश महासचिव मनीष गोयल, मोहित बालियान, कैलाश चंद, सुधीर कुमार, सपना चौधरी, राजदीप चौधरी,नरेंद्र गोस्वामी, विवेक कुमार, संजय राठी, शिवम शर्मा, कनिष्क वीर सिंह,धर्मेंद्र मलिक ओमपाल सिंह योगेश कुमार क्षितिज नेगी पूजा शर्मा, संदीप मलिक रितु बालियान,मनोज कुमार,राम कुमार विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ से अवनीश राठी, उर्दू शिक्षा कर्मचारी संघ से औसाफ अहमद अंसारी और अल्ताफ उर रहमान, भारत कुमार, संगीता जावला, मनोज कुमार, यशपाल अरोरा, रमेश चंद, सार्थक शर्मा, संजय राठी, जसविंदर सिंह, मुकेश चंद्र, बालेंद्र कुमार, सुभाष चंद्र, वकील अहमद, नदीम मलिक, मेहताब चौधरी, अभिलाष वर्मा, पंखुड़ी गर्ग, मीतू गोयल, रियाज अहमद, शहजाद अहमद, रवि देशवाल, अमित कुमार, सपना चौधरी, नवनीत कुमार, पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे ।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal