मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नुमाइश ग्राउंड मेरठ रोड पर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित वृहद रोजगार मेले का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन मुज़फ्फरनगर चैप्टर की ओर से विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों ने अपने स्टॉल स्थापित कर उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जिससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने हेतु एक सशक्त मंच तैयार हुआ।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईआईए के स्टॉल का अवलोकन किया तथा पदाधिकारियों से संवाद कर आईआईए द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व स्टाल पर डॉ. हरी ओम आईएएस प्रिंसिपल सेक्रेटरी स्किल डेवलपमेंट लखनऊ ने अवलोकन किया ओर आईंआईंए की प्रसंशा की।
इस अवसर पर आईआईए चैप्टर चेयरमैन अमित जैन ने “आईआईए कैंपस कनेक्ट” पहल के माध्यम से युवाओं को उद्योगों से जोड़ने एवं उन्हें अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। उन्हें अवगत कराया गया कि यह पहल आत्मनिर्भर मुज़फ्फरनगर के निर्माण हेतु स्थानीय युवाओं को स्थानीय उद्योगों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास प्रदेश के युवाओं, विशेषकर मुज़फ्फरनगर के युवाओं, को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ औद्योगिक विकास को भी नई गति प्रदान करेंगे।

इस दौरान आईवाईसी (युवा विंग) के कप्तान अनमोल अग्रवाल ने भी युवा विंग की गतिविधियों एवं युवाओं को उद्योगों से जोड़ने के प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में आईआईए चैप्टर से चेयरमैन अमित जैन, डिविजनल सेक्रेटरी पवन कुमार गोयल, सचिव राहुल मित्तल, स्पेशल सेक्रेटरी अमन गुप्ता, जॉइंट सेक्रेटरी राज शाह, कोषाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, आईवाईसी कैप्टन अनमोल अग्रवाल, वाइस चेयरमैन अमित गर्ग तथा कार्यकारिणी सदस्य एफसी मोगा, रजत मोगा, पंकज मित्तल, कपिल मित्तल एवं नईम चांद उपस्थित रहे। अंत में, आईआईए पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि आईआईए भविष्य में भी प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं रोजगार सृजन के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा






