पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सीएम योगी के समक्ष उठाई नगरवासियों की पीड़ा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर शहर की प्रमुख आवासीय कॉलोनियों में रहने वाले हजारों परिवार पिछले कई वर्षों से संपत्ति खरीद-बिक्री पर लगे प्रतिबंध के कारण गंभीर आर्थिक और सामाजिक संकट झेल रहे हैं। इस मुद्दे को उठाते हुए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपकर राहत की मांग की है। इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से डीएम उमेश मिश्रा को बुलाकर उनसे रिपोर्ट मांगी और चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप को प्रकरण के साक्ष्यों सहित लखनऊ बुलाया है।
मुजफ्फरनगर में लगभग 570 बीघा भूमि से जुड़ा विवाद एक बार फिर चर्चा में है। शहर की नई मंडी, गांधी कॉलोनी, द्वारिकापुरी, पटेलनगर, आदर्श कॉलोनी, साकेत, लाला दीपचंद कॉलोनी और शिवपुरी जैसी प्रमुख आवासीय कॉलोनियों को वर्ष 2019 में शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया गया था। इस निर्णय के बाद से इन क्षेत्रों में संपत्तियों के क्रय-विक्रय और बैंक ऋण पर पूरी तरह रोक लगी हुई है। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने इस मामले को गंभीर जनहित का मुद्दा बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने कहा कि लगभग सात वर्षों से जारी इस प्रतिबंध के कारण 20 हजार से अधिक परिवारों को आर्थिक, सामाजिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में बताया गया है कि इस भूमि का इतिहास काफी पुराना है। वर्ष 1942 में तत्कालीन नवाब शमशेर जंग सज्जाद अली द्वारा इस भूमि को लेकर एक समझौता किया गया था, जिसके बाद कई कानूनी विवाद सामने आए। वर्ष 1950 में न्यायालय के आदेश के बाद लाला दीपचंद को इस भूमि का वैध स्वामित्व प्राप्त हुआ। इसके बाद यहां विधिवत रूप से कॉलोनियों का विकास हुआ और समय-समय पर सरकारी अधिग्रहण भी हुआ, जिससे भूमि की वैधता प्रमाणित होती रही। इसके बावजूद वर्ष 2017 में प्रशासन द्वारा इस भूमि को शत्रु संपत्ति प्रतीत होने का नोटिस जारी किया गया। वर्ष 2019 में एक शिकायत के आधार पर जांच शुरू हुई और बिना ठोस निष्कर्ष के इन कॉलोनियों में संपत्ति के लेन-देन पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

इस प्रतिबंध का असर सिर्फ आवासीय क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि एसडी कॉलेज, ब्राह्मण कॉलेज और पुलिस लाइन जैसे महत्वपूर्ण संस्थान भी इससे प्रभावित हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वे अपनी संपत्ति का उपयोग तक नहीं कर पा रहे हैं। विवाह, शिक्षा, चिकित्सा और आपात जरूरतों के लिए भी संपत्ति बेचने में असमर्थता बनी हुई है। भोपा रोड निवासी उद्यमियों आलोक स्वरूप और अनिल स्वरूप सहित कई लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने दशकों पहले विधिवत बैनामों के आधार पर भूमि खरीदी थी और उनके पास न्यायालय तथा राजस्व विभाग से प्रमाणित दस्तावेज भी मौजूद हैं। नगरपालिका अध्यक्ष ने ज्ञापन में यह भी कहा कि शत्रु संपत्ति घोषित किए जाने का आधार केवल एक शिकायत है, जो तथ्यात्मक और कानूनी रूप से संदिग्ध प्रतीत होती है। उन्होंने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए।
साथ ही, अंतिम निर्णय होने तक संपत्ति के क्रय-विक्रय पर लगे प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की गई है, ताकि निर्दाेष नागरिकों को राहत मिल सके। यह मुद्दा सीधे तौर पर हजारों परिवारों के भविष्य से जुड़ा हुआ है, ऐसे में अब सभी की निगाहें राज्य सरकार की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि उनके आग्रह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से सुना और इस मामले में डीएम उमेश मिश्रा से रिपोर्ट भी मांगी है, साथ ही प्रकरण के सभी साक्ष्यों के साथ लखनऊ में बुलाया गया है। उम्मीद है कि यह मामला जल्द सुलझेगा और लोगों को राहत मिलेगी।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal