मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। फेडरेशन भवन में फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज से जुड़े सभी उद्यमियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री Yogi Adityanath जी के सफल आगमन कार्यक्रम के उपलक्ष्य में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उद्यमियों ने मंत्री Kapil Dev Agarwal के कुशल नेतृत्व एवं सफल आयोजन के लिए उनका हार्दिक अभिनंदन किया। सभी उद्यमियों ने सामूहिक रूप से उन्हें 51 किलो की भव्य माला पहनाकर स्वागत किया तथा इस सफल कार्यक्रम के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के स्टॉल पर भी पधारे, जहाँ मुजफ्फरनगर के विभिन्न उद्यमियों द्वारा अपने-अपने उद्योगों, फैक्ट्रियों एवं उनके द्वारा निर्मित उत्पादों की विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की गई थी। स्टॉल पर विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे मुख्यमंत्री ने गहन रुचि के साथ देखा एवं सराहा। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने फेडरेशन के सचिव अभिषेक अग्रवाल द्वारा संचालित इकाई अग्रवाल डुप्लेक्स बोर्ड मिल्स लिमिटेड में निर्मित टिशू पेपर की विशेष रूप से प्रशंसा की। उन्होंने इस उत्पाद की गुणवत्ता की सराहना करते हुए इसके गुणों के बारे में जानकारी ली, जिसमें बताया कि यह टिशू पेपर पानी में घुलनशील (बायोडिग्रेडेबल) है एवं उच्च गुणवत्ता का है। मुख्यमंत्री जी ने विशेष रूप से अभिषेक अग्रवाल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार का उत्कृष्ट उत्पाद मुजफ्फरनगर में निर्मित होना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। अंत में फेडरेशन के सभी सदस्यों ने माननीय मंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सकारात्मक प्रयासों की अपेक्षा की।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा






