भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शिवचौक तक निकली भव्य ध्वज यात्रा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर शहर में आस्था और उत्साह का माहौल रहा। मनकामेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां विधि-विधान से अभिषेक और हवन किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर से भव्य ध्वज यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और जयघोषों के बीच यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई शिव चौक पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालु भगवान परशुराम के जयकारे लगाते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिव चौक पहुंचने के बाद यात्रा का समापन हुआ और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इस आयोजन में मुख्य रूप से शोभायात्रा संयोजक श्रीभगवान आश्रम जी महाराज, अध्यक्ष शरणदीप कौशिक, सुरेंद्र शर्मा, सपा नेता राकेश शर्मा, के के शर्मा, अमित वत्स, कोषाध्यक्ष संजय मिश्रा, प्रमोद शर्मा, रवि शर्मा, रमन शर्मा, डॉ संदीप शर्मा, अंशुल शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, अधिवक्ता शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा, सुनील तायल समेत शहर के कई सामाजिक और राजनीतिक चेहरे मौजूद रहे।

समिति के पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न संगठनों के लोगों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। मंदिर के पुजारी पंडित अरुण मिश्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने का काम करते हैं।

‘वृहद रोजगार मेला’ का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे सोमवार को उद्घघाटन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश के युवाओं को आर्थिक स्वावलंबन से जोड़ने के प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन को एक नया विस्तार मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में सोमवार को मुजफ्फरनगर के ऐतिहासिक नुमाइश ग्राउंड में वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेले का उद्घाटन

पालिका कर विभाग की टीम ने सड़कों को कराया अतिक्रमण मुक्त

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। पालिका की टीम ने जिला अस्पताल के बाहर सड़क पर लगने वाले फल, सब्जी आदि के ठेलो को हटाया है। वहीं सड़क पर रखे सामान को जब्त किया है। पालिका की

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर स्कूलों में छुट्टी में किया बदलाव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार को मुजफ्फरनगर में प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कोरोना कल के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री के मुजफ्फरनगर में कार्यक्रम के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने एक बड़ा निर्णय लिया

नन्हें प्रतिभाशाली देव ने रचा इतिहास: नवोदय परीक्षा में 95% अंक लाकर जिले में किया टॉप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कहते हैं कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से कोई भी मंजिल दूर नहीं होती और इस बात को सच कर दिखाया है बघरा के नन्हें होनहार देव ने। महज पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले इस छात्र ने अपनी प्रतिभा का ऐसा परचम लहराया कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया। बघरा

यूपी पीसीएस में चयनित आकाश कुमार का सपा नेताओं ने किया सम्मान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के बसंत विहार, सरवट निवासी आकाश कुमार (पुत्र रामपाल) के उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपी पीसीएस) परीक्षा में चयनित होकर रजिस्ट्रार पद पर नियुक्त होने पर समाजवादी पार्टी नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सपा नेताओं ने आकाश कुमार को शॉल ओढ़ाकर एवं फूलमालाएं पहनाकर बधाई

खालापुर थाना क्षेत्र मेंं तंग गली में छज्जा निकाल किया जा रहा है अवैध निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर खालापार थाना क्षेत्र में 5 फुट चौड़ी गली में ढाई फीट का छज्जा निकालकर किया जा रहा है अवैध निर्माण, मोहल्ले वासियों ने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर किए जा रहे अवैध निर्माण को रोके जाने की मांग की है वही मोहल्ले वासियों ने थाना खालापार को सूचना देकर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal