योगी–जयंत के आगमन से पहले रालोद सक्रिय, जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्कुलर रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी के प्रस्तावित जनपद आगमन के मद्देनज़र राष्ट्रीय लोकदल की एक आवश्यक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव पंडित उमादत्त शर्मा ने की, जबकि संचालन प्रोफेशनल मंच के जिला अध्यक्ष योगेंद्र कंबोज एडवोकेट ने किया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जयंत चौधरी की प्रस्तावित जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठन व्यापक स्तर पर शक्ति प्रदर्शन करेगा। बुढ़ाना, शाहपुर, चरथावल, थाना भवन सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी की टोपी और झंडों का वितरण किया, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण दिखाई दिया।
प्रदेश महासचिव पंडित उमादत्त शर्मा ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को जनसभा में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि गांवों से ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से कार्यकर्ताओं के आने की व्यवस्था की जा रही है, जबकि खास शाहपुर और बुढ़ाना क्षेत्र से लगभग दस ट्रैक्टर-ट्रॉलियों तथा चरथावल सहित अन्य क्षेत्रों से बसों के माध्यम से भी कार्यकर्ताओं का आवागमन सुनिश्चित किया जाएगा।
राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर भीष्म सिंह ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आगामी जनसभा संगठन की एकजुटता और जनसमर्थन को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर साबित होगी।
बैठक में प्रोफेशनल मंच के क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण दहिया, एडवोकेट सुधीर भारती, धर्मेंद्र मलिक, अजय जैन, इंद्र अश्वनी तोमर, जिला अध्यक्ष बागपत अमित सांगवान, क्षेत्रीय महासचिव दिनेश शर्मा, चंद्रवीर, हंसराज जावला, राजीव त्यागी तथा शारिक खान ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए जनसभा की सफलता के लिए सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में मंच के उपाध्यक्ष रॉबिन लाटियान एडवोकेट, सैनिक प्रकोष्ठ के कप्तान केपी सिंह, राकेश बालियान, संजीव कंबोज पिंटू, खुर्रम, जमाल, मोहम्मद हुसैन, तौसीफ जमाल, फारूक अख्तर तथा कार्यालय प्रभारी लुकमान सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। अंत में प्रोफेशनल मंच के जिला अध्यक्ष योगेंद्र कंबोज एडवोकेट ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि जिला अध्यक्ष संजय राठी की ओर से भी सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग की सराहना की गई।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal