खालापुर थाना क्षेत्र मेंं तंग गली में छज्जा निकाल किया जा रहा है अवैध निर्माण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर खालापार थाना क्षेत्र में 5 फुट चौड़ी गली में ढाई फीट का छज्जा निकालकर किया जा रहा है अवैध निर्माण, मोहल्ले वासियों ने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर किए जा रहे अवैध निर्माण को रोके जाने की मांग की है वही मोहल्ले वासियों ने थाना खालापार को सूचना देकर अवैध निर्माण रोके जाने की मांग की है।
मुजफ्फरनगर के खालापार थाना क्षेत्र के शहीद चौक के निकट, उमर ख़ा मस्जिद वाली 5 फीट चौड़ी बंद गली में के अंदर उम्मीद अली पुत्र तौफीक द्वारा ढाई फीट का छज्जा निकालकर मकान का निर्माण किया जा रहा है, जो की पूर्ण रूप से अवैध है, इस अवैध निर्माण को रोके जाने को लेकर आसिफ पुत्र इनाम इलाही निवासी खालापर मुज़फ्फरनगर द्वारा एक शिकायती पत्र मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण को दिया गया है शिकायती प्रार्थना पत्र में शिकायतकर्ता आसिफ द्वारा उक्त बंद गली में उम्मीद अली द्वारा अवैध रूप से छज्जा निकालकर बंद गली को छापने का आरोप लगाया है साथ ही अनैतिक रूप से हो रहे अवैध निर्माण को रोके जाने की मांग भी की गई है, आसिफ द्वारा थाना खालापार चौकी के इंचार्ज असगर अली के द्वारा 112 हेल्पलाइन पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है, 2 दिन पहले खालापार थाने की पुलिस द्वारा गली में किये जा रहे अवैध निर्माण को निर्माण करता उम्मीद अली को सख्त हिदायत देते हुए बंद कराया गया था, लेकिन निर्माण कर्ता उम्मीद अली द्वारा 2 दिन की सरकारी छुट्टी होने का फायदा उठाकर निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया गया है आज मुजफ्फरनगर पुलिस को इस बात की सूचना भी दी गई के निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है लेकिन 13 अप्रैल को मुजफ्फरनगर में सुबह के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग व्यवस्था में जुटा हुआ है जिसका फायदा उठाकर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण और पुलिस विभाग को नजर अंदाज कर उम्मीद अली द्वारा धड़ल्ले से निर्माण कार्य कराया जा रहा है अब देखना यह है कि शिकायतकर्ता द्वारा दिए प्रार्थना पत्र पर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा क्या कार्यवाही की जाएगी या फिर मामले को नजर अंदाज कर दिया जाएगा।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal