हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन कालनेमि के तहत थाना श्यामपुर पुलिस ने 9 बहरूपिए बाबाओं को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बाबाओं का बहरूप धारण तंत्र मंत्र और जादू टोने के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी बाबाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में श्यामपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान नमामि गंगे घाट चंडीघाट व चिड़ियापुर क्षेत्र से 9 फर्जी बाबाओं रामचरण दास चेला कैलाशानन्द निवासी दक्षिण काली मन्दिर चण्डीघाट, गंगा साहु पुत्र जमना साहु, मंगू सिंह पुत्र तुंगल सिंह निवासी चण्डीघाट माजरा, खदेरु पुत्र रामरुप, मोहन कुमार पुत्र सहदेवराम निवासी चण्डीघाट दक्षिण काली मन्दिर, लालगिरी पुत्र विस्वानाथ निवासी चण्डीघाट श्मशान घाट, घनश्याम पुत्र देव सिंह निवासी लक्कड बस्ती चौकी चौक, जुगणु गुरु अमरनाथ निवासी धनपुरा थाना पथरी व मुन्ना चेला संजीव सिंह निवासी चण्डीघाट छोला बस्ती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई संतोष सेमवाल, हेडकांस्टेबल चालक फिरासत हुसैन, कांस्टेबल सन्दीप रावत, अनिल रावत एवं राजवीर सिंह शामिल रहे।

ब्राह्मण समाज की विराट बैठक में योगी की जनसभा में जनसैलाब लाने का संकल्प
मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुज़फ्फरनगर के भरतिया कॉलोनी स्थित रवि शर्मा के आवास पर शनिवार को ब्राह्मण समाज की बैठक का आयोजन व्यापारी नेता संजय मिश्रा के संयोजन में संपन्न हुआ। बैठक में क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मंत्री कपिल






