भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर श्री अखंड परशुराम अखाड़ा निकालेगा शोभायात्रा

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े के संयोजन में 26 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि भव्य झांकियों व बैंड बाजों से सुसज्जित शोभायात्रा का शुभारंभ अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी करेंगे। शोभायात्रा निकुंज विहार लाल मंदिर रोड़ ज्वालापुर से शुरू होकर आर्यनगर चौक, शंकर आश्रम चौक, चंद्राचार्य चौक होते हुए परशुराम घाट गोविंदपुरी पहुंचकर संपन्न होगी। शोभायात्रा का नेतृत्व स्वामी कार्तिकेय गिरी महाराज करेंगे। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति को पहचानना चाहिए। भगवान परशुराम का जीवन पूरे समाज के प्रेरणादायी है। युवा वर्ग को बुराईयों का अंत कर समाज को दिशा देने वाले भगवान परशुराम के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र, धर्म एवं समाज सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर स्वामी कार्तिकेय गिरि, ऋषि शर्मा, कुलदीप शर्मा, मनोज ठाकुर, बृजमोहन शर्मा, भागवताचार्य पवन कृष्ण शास्त्री, बैजनाथ भट्ट, आचार्य विष्णु प्रसाद शास्त्री, चूड़ामणि आचार्य, अभिमन्यु शास्त्री, आदित्य जगुड़ी, सचिन पनौली, रुद्राक्ष भट्ट आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal