सिविल बार के शपथ ग्रहण समारोह में पदाधिकारियों ने लिया बार व अधिवक्ता हित में काम करने का संकल्प

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बीते शनिवार सिविल बार एसोसिएशन के संपन्न चुनाव की मतगणना प्रक्रिया के बाद घोषित चुनाव परिणामों में सुगंध जैन को अध्यक्ष और सतेन्द्र कुमार को महासचिव घोषित किए जाने के बाद शुक्रवार को सिविल बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। बीते शनिवार को घोषित चुनाव परिणामों में मतदान के दौरान कुल 398 मतों में से 367 मतदाताओं ने अपने पसंद के प्रयाशियों के पक्ष में मताधिकार का प्रयोग करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया था। शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश प्रयागराज के चेयरमैन शिव किशोर गौड़ ने अधिवक्ताओं के बीच पहुंच उनका उत्साहवर्धन किया। इससे पूर्व सिविल बार के सभी पदाधिकारियों ने चेयरमैन शिव किशोर गौड़ का वरिष्ठ अधिवक्ता सुखदेव मित्तल, अध्यक्ष सुगंध जैन और महासचिव सतेन्द्र कुमार आदि ने पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह आदि देकर उनका भव्य स्वागत किया।
सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में शुक्रवार को बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी एवं एल्डर समिति चेयरमैन ने इस बीच अध्यक्ष और महासचिव समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान अध्यक्ष सुगंध जैन और महासचिव सतेन्द्र कुमार ने सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर चलने के संकल्प के साथ बार और अधिवक्ताओं के हित में काम करने के प्रति आश्वस्त किया। कार्यक्रम में एल्डर कमेटी के चेयरमैन अवध बिहारी लाल गुप्ता, मुख्य चुनाव अधिकारी सैय्यद जैगम मियां जैदी, चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार त्यागी एवं बिजेंद्र प्रताप की देखरेख में संपन्न शपथ ग्रहण समारोह में सभी ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी। इस दौरान मुख्य रूप से अध्यक्ष सुगंध जैन, महासचिव सतेन्द्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव त्यागी, उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, कोषाध्यक्ष मानसी शर्मा, सहसचिव प्रशासन प्रवीण उपाध्याय, सहसचिव लेखा प्रशांत शर्मा तथा सह सचिव पुस्तकालय रेखा शाही समेत सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ सदस्यों को सर्मथकों व युवा अधिवक्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल दीक्षित, सुखदेव मित्तल, संजीव त्यागी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता और उनके समर्थक मौजूद रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal