एसडी कॉलेज मार्केट में मनाया गया भारतीय योग संस्थान का 60 वां स्थापना दिवस

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी मार्केट योग क्लास में शुक्रवार को भारतीय योग संस्थान का 60वां स्थापना दिवस समारोह उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। 10 अप्रैल 1967 को दिल्ली में भारतीय योग संस्थान की स्थापना स्वर्गीय प्रकाश लाल जी द्वारा की गई थी। आज भारत एवं विश्व में संस्थान की 4500 से अधिक योग कक्षाएं निशुल्क चल रही है। भारत के 23 राज्यों में एवं विदेशों में ऑस्ट्रेलिया यूके मॉरीशस फिजी अमेरिका दुबई ताइवान चीन एवं कनाडा आदि देशों में निशुल्क निरंतर चलाई जा रही है, जिसमें लाखों लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।
आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्ञानचंद अरोड़ा योगाचार्य एवं सफल संचालन जिला संयोजक प्रोफेसर आरके गर्ग द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि राकेश शर्मा पूर्व जिला पंचायत प्रशासनिक अधिकारी रहे। मुख्य अतिथि का सम्मान जिला प्रधान सुभाष गुप्ता एवं केंद्र प्रमुख विनय कुमार वर्मा द्वारा पटका पहना कर किया गया। मां सरस्वती एवं भारतीय योग संस्थान संस्थापक स्वर्गीय प्रकाश लाल जी के चित्र पर मुख्य अतिथि राकेश शर्मा प्रशासनिक अधिकारी एवं केंद्र प्रमुख विनय कुमार वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित एवं माला अर्पण किया गया। दीप प्रज्वलित के उपरांत रेनू तायल एवं विनीता मित्तल द्वारा मां सरस्वती की वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शशि जैन ने गहरी लंबे सांसों ओम का उच्चारण गायत्री मंत्र का भावार्थ सहित करके योग क्रियाएं प्रारंभ कराई। आसनों की श्रृंखलाओं में प्रमिला राय ने ताड़ासन अर्ध चक्रासन, धर्मवीर सिंह पाल ने सूर्य नमस्कार, आरके गर्ग ने कोणासन, केंद्र प्रमुख विनय कुमार वर्मा ने वक्रासन, नरेंद्र सिंह एडवोकेट ने भुजंगासन, संजीव गोयल क्षेत्रीय प्रधान ने उत्तानपाद आसन, जिला महामंत्री प्रेम सिंह राणा ने सेतुबंध आसन एवं श्वसन, सुधा गर्ग ने सिंह गर्जना आसन, दिनेश सिंघल ने हास्य आसन कराकर सबको हंसने पर मजबूर कर दिया। विनीता मित्तल ने प्राणायाम एवं ध्यान बहुत सुंदर ढंग से कराया। आज के कार्यक्रम के मुख्य वक्ता केंद्र प्रमुख विनय कुमार वर्मा रहे। मुख्य अतिथि ने योग के महत्व के बारे में योग साधकों को विस्तार से बताया। योग गीत गाकर शालिनी अग्रवाल, शशि जैन, रेनू तायल ने पूरे वातावरण को योग मय कर दिया‌ आशीर्वाद वचन जिला प्रधान सुभाष गुप्ता के द्वारा करके सभी योग साधकों का एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अगम प्रकाश, धर्मवीर पाल, मित्र सेन पाल, रतन पाल, विनोद पाल, सचिन पाल, राकेश खुराना, पवन गर्ग, बीके ग्रोवर, सुधीर शर्मा, राजकुमार पाल, शशि राज गुप्ता, श्याम पाल, सोमदत्त पाल, मनोज वर्मा, रवि कुमार, सुरेंद्र सिंह पाल, राजेंद्र कुमार, राजेश देवी, ममता शर्मा, संतोष देवी, मुनेश देवी, सविता नामदेव, उर्मिला देवी, अनीता देवी, रंजना गोयल, सुधा गर्ग, केशव पुरी, मीनू सिंगल, अलका सैनी आदि का पूरा सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ करके किया गया। समापन के बाद सभी योग साधकों को प्रसाद वितरण किया गया।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal