विद्युत पेंशनर्स परिषद का वार्षिक अधिवेशन संपन्न, शिवकुमार अध्यक्ष व योगेन्द्र शर्मा बने सचिव

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विद्युत पेंशनर्स परिषद जनपद शाखा मुजफ्फरनगर का वार्षिक अधिवेशन को इं. एमडी शर्मा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में लिंक रोड स्थित रेस्टोरेंट में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का इं० लोकेश चंद्र सेवानिवृत्त मुख्य अभियन्ता, इं. बीआर शर्मा अध्यक्ष गवर्नमेन्ट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन, केन्द्रीय संरक्षक सदस्य इं.एससी गर्ग एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। सभा का संचालन करते हुए इं. उमेश चंद्र वर्मा ने अतिथियों के सामने मांग पत्र प्रस्तुत किया। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि सभी वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर है। पेंशनर्स परिषद द्वारा दिए गए मांग पत्र पर आश्वासन दिया कि शासन स्तर से पूरे होने वाली सभी मांगों / समस्याओं का वरियता के आधार पर निदान कराया जायेगा।

Oplus_16908288
वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश चन्द यादव एवं क्षेत्रीय मुख्य अभियन्ता इं० वीके गुप्ता ने आश्वासन दिया कि मांग पत्र में उनके स्तर से निस्तारित होने वाली सभी मांगों को यथासम्भव शीघ्र पूरा करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। उन्होनें बताया कि पेंशनर्स के सामने आने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण करने एवं पेंशनर्स के कार्यालय में उचित सम्मान के लिए दिशा निर्देश पहले से ही दिये हुए है और ऐसा किया भी जा रहा है। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफयेर ऑर्गेनाइजेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इ. डीपी जैन, महामंत्री इं० डीके गुप्ता, केके शर्मा, रामबीर सिंह ने आठवे वेतन आयोग, पेंशन वैलिडेशन एक्ट के बारे में जानकारी साझा की एवं सहयोग का पूरा आश्वासन दिया। इस अवसर पर अति वरिष्ठ विद्युत पेंशनरों इंजीनियर एससी गर्ग, बी०आर० शर्मा, सीडी शर्मा, केसी त्यागी, बृजपाल सिंह, केडी सैनी, वेदपाल शर्मा, सुरेंद्र कुमार मित्तल आदि को अंग वस्त्र, शॉल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वार्षिक चुनाव भी निर्विरोध संपन्न हुए शिव कुमार त्यागी को अध्यक्ष एवं योगेन्द्र कुमार शर्मा को सचिव चुनाव गया। सम्मेलन में जयपाल मलिक, भोपाल सिंह, जसवीर सिंह केपी सिंह, महेन्द्र वर्मा, बिजेन्द्र वर्मा, अमरनाथ त्यागी, बीबी शर्मा, सोम सिंह, योगेन्द्र कुमार, एमजी रोहिला, सुरेश चंद शर्मा, कालूराम रोहिला, राजकुमार गर्ग, मांगे सिंह सैनी, धीर सिंह, रामवीर सिंह सहित सैकड़ों पेंशनर्स ने भाग लिया।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal