ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच के गठन का बैठक में निर्णय लिया

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों की बैठक रानीपुर मोड़ स्थित होटल में आयोजित की गयी। बैठक में अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति, उत्तराखण्ड ब्राह्मण सभा, जनपदीय ब्राह्मण सभा, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद्, ब्राह्मण जागृति संस्था, श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के प्रतिनिधि शामिल हुए। ब्राह्मण समाज के सम्मान की रक्षा तथा समाज के प्रति दुर्भावनापूर्ण एवं द्वेषपूर्ण कृत्यों का संगठित रूप से विरोध और समाधान करने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पं.पद्म प्रकाश शर्मा एवं पंडित अधीर कौशिक ने ब्राह्मण समाज की एकता पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित रहने की अत्यंत आवश्यकता है, क्योंकि विखंडन की स्थिति समाज की शक्ति को कमजोर करती है। उन्होंने कहा कि यदि सभी संगठन एक मंच पर आकर कार्य करें, तो समाज के सम्मान, अधिकारों और हितों की रक्षा अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकती है। बालकृष्ण शास्त्री ने देश में लागू की जा रही विभिन्न शैक्षिक एवं सामाजिक नीतियों पर चिंता व्यक्त की। यूजीसी से जुड़े हालिया प्रावधानों और नीतियों का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि यह निर्णय शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता और समान अवसर की भावना के विपरीत हैं। ऐसे किसी भी निर्णय को लागू करने से पूर्व व्यापक स्तर पर संवाद और समीक्षा की जानी चाहिए। बैठक का संचालन करते हुए अरूण कुमार शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच के माध्यम से समय समय पर सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मुद्दों पर जनजागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही समाज के युवाओं को संगठित कर उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में डा.अजय वशिष्ठ, शिवकुमार शर्मा, संजय शर्मा, विजयेन्द्र पालीवाल, शैलेन्द्र त्रिपाठी, राजीव शर्मा, विवेक कौशिक, शुभाशीष देवनाथ, ऋषी शर्मा, राजीव राय, जितेन्द्र कुमार शर्मा, अविनाश शर्मा, शम्भू प्रसाद पंत, अमित कुमार शर्मा, सचिन पालीवाल आदि मौजूद रहे।

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal