धर्म शास्त्रों का संदेश सर्वमान्य और सर्वाेपरि होता है-स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि धर्म शास्त्रों का संदेश सर्वमान्य और सर्वाेपरि होता है तथा भारत के संविधान की रचना भी शास्त्रों के अनुरूप हुई है। धर्म से ही कर्मों का निर्धारण होता है और संपूर्ण विश्व में कर्म को ही प्रधान माना जाता है। विष्णु गार्डन स्थित श्रीगीता विज्ञान आश्रम में गीता प्रचार सप्ताह के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती ने धर्म शास्त्रों का सार समझाते हुए कहा कि अभिमान व्यक्ति के पतन का कारण बनता है और अभिमान ही व्यक्ति को युद्ध के लिए अभिप्रेरित करता है। जिससे वह विकास से हटकर विनाश के गर्त में समा जाता है। भारत को विश्व का सर्वाधिक शांतिप्रिय देश बताते हुए उन्होंने कहा कि सर्वे भवंतु सुखिनः की भावना का सम्मान करने वाला भारत कभी युद्ध का पक्षधर नहीं रहा, क्योंकि भारत शास्त्र सम्मत विचारधारा का अनुयायी है और उसने रामायण तथा महाभारत काल के युद्ध से बहुत कुछ सीखा है। युद्ध को विकास का दुश्मन और अभावों का जनक बताते हुए स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि वर्तमान युद्ध से विश्व का कोई देश अछूता नहीं रहा है और भारत में उसी चीज का अभाव है, जो देश में पैदा नहीं होती। जबकि वैश्विक स्तर पर भारतीय नागरिक सुख और शांति का अनुभव करते हैं तो यह नारायण की कृपा है। उन्होंने सभी भक्तों से संकट के समय में धैर्य धारण करने का आवाहन करते हुए कहा कि धर्म और सत्ता का उद्देश्य ही सभी का कल्याण करना है तथा धर्म एवं शास्त्रों के सापेक्ष आचरण करने वाले को कभी दुखों का सामना नहीं करना पड़ता है।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal