संयुक्त मोर्चा पर्यटन उद्योग ने किया चारधाम यात्रियों की संख्या निर्धारित करने का विरोध

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। संयुक्त मोर्चा पर्यटन उद्योग ने चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या निर्धारित किए जाने के फैसले का विरोध करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में होटल व्यवसायी और ट्रैवल एजेंसी संचालक शामिल हुए और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। पर्यटन कारोबारियों ने कहा कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या निर्धारित करने के फैसले से उनके व्यवसाय पर सीधा असर पड़ रहा है और हजारों लोगों की आजीविका खतरे में है। चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रीयों की संख्या में भी गिरावट आ रही है। इसलिए श्रद्धालुओं की संख्या निर्धारित करने के निर्णय पर सरकार पुर्नविचार करे। यदि फैसला नहीं बदला गया, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। आरोप लगाया कि वे पिछले दो वर्षों से लगातार प्रशासन को ज्ञापन सौंपते आ रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस दौरान देवेंद्र सिंह, रकम सिंह, सतीश कुमार, विपिन सैनी, चंद्रकांत कोठारी, शमीम, कुलवीर सिंह, सिमरनजीत सिंह, साजिद, इरफान, जॉनी, युसूफ, कर्मवीर सिंह, अनिल, वसीम, मुबारक, राघव, मांगेराम, बंटी भाटिया, विजय शुक्ला, अरविंद खनेजा, चेतन, इकबाल सिंह, हरीश भाटिया, निर्मल सिंह, संजय शर्मा, चंद्रकांत शर्मा, पुष्पप्रीत तनेजा आदि शामिल रहे।

अंत ही आरम्भ है-डॉ. प्रमोद मिश्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शारीरिक शिक्षा-विभाग सनातन धर्म कॉलेज मुजफ्फरनगर द्वारा प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुण्डीर के निर्देशन में 1857 की क्रांति के प्रथम शहीद अमर स्वतन्त्रता सेनानी मंगल पाण्डेय का 169 वाँ शहीदी दिवस मनाया गया एवं ”मंगल पाण्डेय शहीदी दिवस : 1857 की क्रांति” विषय पर संगोष्ठी का गरिमामयी आयोजन किया गया जिसके मुख्य वक्ता

योगी आदित्यनाथ–जयंत चौधरी के स्वागत में उमड़ेगा जनसैलाब—मंत्री कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के प्रस्तावित मुज़फ्फरनगर आगमन को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बनाने के लिए तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। इसी क्रम में आज कोर्ट रोड स्थित जिला सहकारी बैंक सभागार में एक महत्वपूर्ण एवं विस्तृत बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनसभा एवं रोजगार मेले

धर्म शास्त्रों का संदेश सर्वमान्य और सर्वाेपरि होता है-स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि धर्म शास्त्रों का संदेश सर्वमान्य और सर्वाेपरि होता है तथा भारत के संविधान की रचना भी शास्त्रों के अनुरूप हुई है। धर्म से ही कर्मों का निर्धारण होता है और संपूर्ण विश्व में कर्म को ही प्रधान माना जाता

ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच के गठन का बैठक में निर्णय लिया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों की बैठक रानीपुर मोड़ स्थित होटल में आयोजित की गयी। बैठक में अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति, उत्तराखण्ड ब्राह्मण सभा, जनपदीय ब्राह्मण सभा, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद्, ब्राह्मण जागृति संस्था, श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के प्रतिनिधि शामिल हुए। ब्राह्मण समाज के सम्मान की रक्षा तथा

यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऋषिकुल स्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी के कार्यालय पर यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी, जिला अध्यक्ष ग्रामीण गौरव चौहान, रानीपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सौरभ सैनी, मायापुर ब्लॉक उपाध्यक्ष वंश सौदाई, महानगर उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर व सार्थक ठाकुर, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा का फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर

माता पिता की परिक्रमा कर प्रथम पूजा के अधिकारी बने गणेश-पंडित पवन कृष्ण शास्त्री

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री दरिद्र भंजन महादेव मंदिर कनखल में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराते हुए भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने माता पिता की सेवा अवश्य करनी चाहिए। शास्त्र के अनुसार माता पिता और गुरु तथा देवताओं का स्थान एक समान है।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal