यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऋषिकुल स्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी के कार्यालय पर यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी, जिला अध्यक्ष ग्रामीण गौरव चौहान, रानीपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सौरभ सैनी, मायापुर ब्लॉक उपाध्यक्ष वंश सौदाई, महानगर उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर व सार्थक ठाकुर, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा का फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी एवं मनोज सैनी ने कहा कि ईमानदार, कर्मठ एवं समर्पित कायकर्ताओं को पार्टी में आगे बढ़ने का अवसर दिए जाते हैं। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए भाजपा सरकार की नाकामियों से अवगत कराएं। कांग्रेस ही सभी वर्गो का विकास कर सकती है। संजय सैनी एवं विकास चंद्रा ने कहा कि राजनीति को सेवा का माध्यम मानकर कार्य करें। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से तैयारियों में जुट जाएं। भाजपा की गलत नीतियों से बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध आदि मुद्दों को जनता के बीच उठाएं। स्वागत करने वालों में निवर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष विशाल प्रधान, निखिल सौदाई, रिंकू, आलोक कुमार, अनंत पांडे, सागर बेनीवाल, पवन गुप्ता, समर्थ अग्रवाल, दीपक कोरी आदि शामिल रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal