“शारदेन की आरिका गौर ने रीडिंग चैलेंज में रचा इतिहास”

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर की छात्रा आरिका गौर ने “इंग्लिश रीडिंग चैलेंज 2025-26” में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। कक्षा 9 की छात्रा आरिका गौर इस प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर से चयनित होने वाली एकमात्र छात्रा रहीं। साथ ही, देहरादून क्षेत्र से चयनित दो विद्यार्थियों में भी उनका स्थान रहा।
यह उल्लेखनीय है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा “रीडिंग चैलेंज 2025-26” का आयोजन अगस्त से अक्टूबर 2025 के बीच किया गया था। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ने की आजीवन रुचि विकसित करना तथा उनके शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास के लिए आवश्यक कौशलों को सुदृढ़ करना था।
इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 10 तक के CBSE से संबद्ध विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आरिका गौर की इस उपलब्धि पर विद्यालय, अभिभावकों तथा क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस सफलता को विद्यालय के डायरेक्टर श्री विश्व रतन जी एवं प्रधानाचार्य श्रीमती धारा रतन जी ने बहुत सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अन्य छात्रों को भी इस तरह की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन न करने पर 977 कीटनाशक विक्रेताओं के लाइसेंस सस्पेंड

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकरण न कराने पर जनपद में 977 कीटनाशक विक्रेताओं के लाइसेंस निलबिंत हो गए है। शासन ने ऐसे सभी कीटनाशक विक्रेताओं को 5 अप्रैल तक आईपीएमएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के सख्त निर्देश दिए थे। गुरुवार को जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने बताया कि उक्त कीटनाशक विक्रेताओं

सदर बाजार में टला हादसा, नीचे गिरने से बचा हाईटेंशन लाइन का पोल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर की सबसे बडी मार्किट सदर बाजार में गुरुवार को बडी दुर्घटना होने से बाल-बाल टल गई। सदर बाजार में चर्च रोड पर बिजली की हाईटेंशन लाइन का पोल सड़क पर नीचे झुक गया। जानकारी मिलने पर पावर कारपोरेशन के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सड़क पर नीचे झुके हुए पोल

जनपद में अब हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की अनिवार्यता होगी लागू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में वाहन चलाने वालों के लिए अब परिवहन विभाग ने एक बेहद महत्वपूर्ण और कड़ा निर्देश जारी किया है। ऐसे हालातों में अगर आपके पास भी यूपी नंबर की गाड़ी है तो यह जानकारी आपके लिए और भी जरूरी हो जाती है। खासकर वे वाहन चालक जिन्होंने अभी तक अपने वाहन

अंत ही आरम्भ है-डॉ. प्रमोद मिश्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शारीरिक शिक्षा-विभाग सनातन धर्म कॉलेज मुजफ्फरनगर द्वारा प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुण्डीर के निर्देशन में 1857 की क्रांति के प्रथम शहीद अमर स्वतन्त्रता सेनानी मंगल पाण्डेय का 169 वाँ शहीदी दिवस मनाया गया एवं ”मंगल पाण्डेय शहीदी दिवस : 1857 की क्रांति” विषय पर संगोष्ठी का गरिमामयी आयोजन किया गया जिसके मुख्य वक्ता

योगी आदित्यनाथ–जयंत चौधरी के स्वागत में उमड़ेगा जनसैलाब—मंत्री कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के प्रस्तावित मुज़फ्फरनगर आगमन को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बनाने के लिए तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। इसी क्रम में आज कोर्ट रोड स्थित जिला सहकारी बैंक सभागार में एक महत्वपूर्ण एवं विस्तृत बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनसभा एवं रोजगार मेले

संयुक्त मोर्चा पर्यटन उद्योग ने किया चारधाम यात्रियों की संख्या निर्धारित करने का विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। संयुक्त मोर्चा पर्यटन उद्योग ने चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या निर्धारित किए जाने के फैसले का विरोध करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में होटल व्यवसायी और ट्रैवल एजेंसी संचालक शामिल हुए और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। पर्यटन कारोबारियों ने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal