हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने 4 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 बाइक बरामद की हैं। आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। कोतवाली रानीपुर में प्रैसवार्ता के दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में हाल ही में हुई दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भण्डारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए नहर पटरी शमशान घाट के पास से 4 संदिग्धों विपिन पुत्र राजवीर निवासी ग्राम पुट्ठा थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर उ.प्र., गौरव पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम मोहम्मदपुर डोसनी थाना लक्सर हरिद्वार, नितिन पुत्र धर्मराज निवासी सुरजानगर जनपद मुरादाबाद उ.प्र. व गौरव पुत्र सुरेश कुमार, निवासी गुरुकुल नारसन थाना मंगलौर हरिद्वार को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से चोरी की 3 बाइक बरामद की। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर रानीपुर, सिडकुल एवं दिल्ली क्षेत्र से चोरी करने के बाद नहर किनारे झाड़ियों में छिपा कर रखी गयी 7 अन्य बाइक बरामद की गयी। आरोपियों ने बताया कि नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की गयी मोटरसाईकिलों को सस्ते दाम में बेच देते थे। पुलिस टीम में एसएसआई प्रदीप कुमार, एएसआई सुबोध घिल्डियाल, हेडकांस्टेबल गोपीचन्द, कांस्टेबल संजय बलूनी, अर्जुन रावत, वीर सिंह व अजय शामिल रहे।

प्री कमांडों ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया प्रशिक्षण कार्यक्रम से मानसिक रूप से सशक्त बनते हैं बच्चे-अमित चौधरी
हरिद्वार (रिपोर्टर)। आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट द्वारा दो दिवसीय प्री कमांडो ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। फॉरेस्ट नेचर कैम्प पीली पड़ाव में आयोजित प्री कमांड़ो ट्रेनिंग कैंप 40 बच्चों ने प्रतिभाग किया। शिविर के समापन पर बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि




