अभिभावक सावधान: बाजार में हो रही एनसीईआरटी की नकली किताबों की बिक्री

Share :

हरिद्वार (संतोष कुमार)। अभिभावक सावधान हो जाएं एनसीईआरटी की नकली किताबों का बाजार नई शिक्षा सत्र के साथ शुरू हो चुका है । इस बार पुस्तक माफिया मोटा मुनाफा कमाने के लिए बड़े पैमाने पर नकली पुस्तकों को बाजार मे खपा रहे हैं । स्थानीय स्तर पर कुछ दुकानदार एनसीईआरटी की पुस्तकों की कमी को दर्शाते हुए अभिभावकों को गुमराह कर नकली पुस्तक थमा रहे हैं। वहीं प्राइवेट और नामचीन स्कूल भी इस गोरख धंधे में लिप्त बताए जाते हैं। एक नामचीन स्कूलों के अभिभावक ने ज्वालापुर रेलवे पुलिस चौकी के नजदीक से एनसीईआरटी की कक्षा 6 पुस्तकें खरीदी । और पुस्तक लेकर भेल स्थित एक दुकान पर पहुंचा जहां उसने जो पुस्तक वहां नहीं मिली उसके बारे में पूछताछ की और बताया कि मैं अभी-अभी यह सब पुस्तकें लाया हूं। तब पुस्तक विक्रेता ने दोनों पुस्तकों का अंतर अभिभावक को समझाया तो उसने पाया कि एक पुस्तक हल्के कागज की है और दूसरी जो मोटे और अच्छे कागज में छपी दिखाई गई तब अभिभावक को समझ में आया की नकली किताबें हरिद्वार में बिक रही हैं। उसके पश्चात उसने वह सभी किताबें ज्वालापुर जाकर वापस कर दी। और एनसीईआरटी की ओरिजिनल किताबें खरीदी । एनसीईआरटी की नकली किताबें ज्वालापुर के अलावा देवपुरा हरिद्वार में भी बिक रही है। वहीं इस धंधे में प्राइवेट स्कूल की भूमिका भी संदिग्ध है।
गौरतलाप है कि के नकली किताबों की खेप रुद्रपुर में और मुजफ्फरनगर में पकड़ी जा चुकी है। किस बात से यह तो आभास होता है कि दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों में नकली किताबें एनसीईआरटी की बिक रही हैं। जिसका समय रहते एनसीईआरटी संज्ञान लेगा तो ही यह मामले का खुलासा हो सकेगा। और पुस्तक माफियाओं तक पहुंचा जा सकता है। भोले भाले अभिभावकों को नहीं पता कि कौन सी किताब असली है कौन नकली। इस बाबत जब हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने अनभिज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि मामला आपके द्वारा ही संज्ञान में लाया गया है। अभी तक किसी की शिकायत भी नहीं आई है। मामले की जांच की जाएगी और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal