राकेश टिकैत ने दी चेतावनी, वहलना चौक से बाहर बसों पर रोक से आम जनता परेशान

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिले की परिवहन व्यवस्था में हुए बदलावों को लेकर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को उन्होंने रोडवेज अधिकारियों से बातचीत के दौरान स्पष्ट किया कि बस संचालन में दोहरा मापदंड बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शहर के बाहर वहलना चौक से बसें चलाने के कारण आमजन को हो रही आर्थिक और मानसिक परेशानी पर गहरा रोष व्यक्त किया।
राकेश टिकैत ने आरोप लगाया कि प्रशासन कुछ चुनिंदा गाड़ियों को शहर में आने की अनुमति दे रहा है, जबकि बाकी बसों को बाहर रोका जा रहा है। उन्होंने कहा, सरकारी गाड़ियां डिपो से तेल लेने के बहाने शहर में घुसती हैं और रास्ते में सवारियां उठा लेती हैं। ऐसे में वहलना चौक या बाहर के स्टैंड पर सवारी क्यों बैठेगी? या तो सभी 17-18 गाड़ियों को अंदर आने दो, या सबका सिस्टम बंद करो। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर शहर में जगह कम है, तो किसी की जमीन किराए पर लेकर शहर के पास व्यवस्थित नया रोडवेज अड्डा बनाया जाए। उन्होंने कहा कि गेहूं कटाई का समय है, डेढ़-दो महीने खेत में काम करो। गैस महंगी है तो अपने बाबा-दादा की तरह लकड़ी जलाकर काम चलाओ, लेकिन महंगे ब्लैक मार्केट सिलेंडर मत खरीदो। राजनीतिक हालात पर चुटकी कसते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल में जिसकी सरकार है, उसे ही जीतने दो। क्या सब जगह एक ही पार्टी निपटाएगी? कम से कम इससे आंदोलनकारियों और नेताओं को तो बचने दो।
उधर, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा ने माना कि वहलना चौक से बसें चलने के कारण यात्रियों को ई-रिक्शा और आॅटो में अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। सहारनपुर, हरिद्वार और बिजनौर जाने वाली बसें शहर से होकर निकल रही हैं, लेकिन बीच के रूट की बसों को बाहर रोका गया, जिससे अव्यवस्था फैल रही है।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal