भाजपा कार्यकताओं ने धूमधाम से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जगजीतपुर स्थित जिला कार्यालय पर भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा फहराया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पार्टी के 47वें की स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।
पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी और इससे पूर्व भाजपा को जनसंघ के नाम से जाना जाता था। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है और भारत के अनेक राज्यों में भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। लाखों कार्यकर्ताओं की वर्षों की निस्वार्थ सेवा, त्याग और देशभक्ति की भावना से पार्टी ने यह सफर तय किया है। संदीप गोयल ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी ,राजनीतिक दल है। जो भारत को एक मजबूत, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। इस अवसर पर जिला महामंत्री संजीव चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, आशु चौधरी, तरुण नय्यर, निपेंद्र सिंह, रिशु चौहान, रितु ठाकुर, अरविन्द कुशवाहा, नकलीराम सैनी, धर्मेंद्र चौहान, लोकेश पाल, एजाज हसन, संजीव कुमार, मनोज शर्मा, उमेश पाठक, विशाल गर्ग, आशी शर्मा, विमला ढौंडियाल, डा. प्रदीप चौधरी, राजेश रस्तोगी, संदीप मेहता, राजीव भट्ट, भूप सिंह, रेनू शर्मा, संगीता, प्रताप प्रधान, रीता सैनी, विपिन शर्मा, राजवीर कलानिया, रंजीता चौहान, अंशु कुमार, सतीश कुमार, आशीष जैन, आशीष चौधरी, मोहसिन मंसूरी, अभिनंदन गुप्ता, सत्यनारायण शर्मा, शर्मिला बगवाड़ी, शालिनी यादव, संदीप प्रधान, अब्दुल सामी, मनोज चौहान, पंकज बागड़ी, आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal