मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति के द्वारा चलाए जा रहे अभियान जीते जी रक्तदान जाते-जाते नेत्रदान का सकारात्मक असर अब देखने को मिलने लगा है लोग अब रक्तदान के साथ-साथ नेत्रदान के क्षेत्र में भी स्वेच्छा से आगे आ रहे हैं। इसी की बानगी देखने को मिली जब 6 अप्रैल को आर्यपुरी निवासी कृष्णा देवी का देहांत हुआ तो उनकी उनके पुत्र विनोद तरुण अरोड़ा एवं गुंजन अरोरा ने उनकी इच्छा अनुसार उनके नेत्रदान का फैसला लिया। इसके लिए तरुण अरोड़ा ने अपने मित्र सभासद सतीश कुकरेजा से संपर्क किया। सतीश कुकरेजा समर्पित युवा समिति से जुड़े हैं। उन्होंने अपने साथी और समर्पित युवा अमित पटपटिया को परिवार की इच्छा से अवगत कराया अमित पटपटिया से मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में संपर्क की तो वहां से अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने आकर कृष्णा देवी का नेत्रदान संपन्न करवाया। डॉक्टर के अनुसार दोनों कॉर्निया स्वस्थ हैं और भली प्रकार से संरक्षित करके जल्दी ही दो जरूरतमंद मरीजों को नेत्र ज्योति प्रदान की जाएगी इस अवसर पर समर्पित युवा समिति से हितेश आनंद एवं संदीप राज तथा समर्पित महिला शक्ति से मनी पटपटिया व प्रीति कुकरेजा भी उपस्थित रही अमित पटपटिया ने बताया कि समर्पित युवा समिति के माध्यम से अभी तक 16 लोगों के नेत्रदान के माध्यम से 32 जरूरतमंद लोगों को नेत्र ज्योति मिल चुकी है। साथ ही सभी को अरोड़ा परिवार से प्रेरणा लेते हुए नेत्रदान के क्षेत्र में आगे आने की अपील की

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






