पार्टी कार्यालय पर धूमधाम के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं ने सभी से संगठन को और मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि 6 अप्रैल 1980 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। पार्टी ने जनसंघ से लेकर आज तक के अपने सफर में राष्ट्रवाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को सर्वोपरि रखा है। आज भारत ने हर जगह अपनी ताकत दिखाई है। पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा। पहले सरकारें अमेरिका के आगे घुटने टेकती थी। आज पीएम मोदी आंख में आंख मिला कर बात करते हैं।

जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने कहा कि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार की जनहितकारी योजनाओं की चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर चलते हुए गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित है। राम मंदिर निर्माण और धारा 370 को हटाना पार्टी की वैचारिक जीत और मजबूत इच्छाशक्ति का प्रतीक है। पूर्व पालिकाध्यक्ष डा सुभाष शर्मा ने स्थापना दिवस के उपलक्ष में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर गांव तक जाकर सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। पार्टी नेताओं ने जोर देकर कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला एक माध्यम है।

इस मौके पर प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार सहरावत, देवव्रत त्यागी, विजय शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल, सुशीला अग्रवाल, उमेश मलिक, जिला कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रामनाथ ठाकुर, पालिका के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर सुभाष शर्मा, प्रदीप सैनी, अभिषेक गूर्जर, राजू अहलावत, हरेंद्र शर्मा, डा महेंद्र आचार्य, प्रभात चौधरी, पुरुषोत्तम, रूपेंद्र सैनी, ममता अग्रवाल, श्वेता कौशिक, विशाल गर्ग, विजय प्रजापति, अंजली चौधरी, आंचल तोमर, सचिन पावटी, शरद शर्मा, सुनील दर्शन, प्रमेश सैनी, रविकांत पाल, जोगेंद्र गुर्जर, अनुज सहरावत, सुरेन्द्र कश्यप, दिनेश पुंडीर, विनीत चौहान, अमरजीत गूर्जर, रक्षित नामदेव, लवि विकल, पुरोहित ऊंटवाल, पंकज माहेश्वरी पिंटू त्यागी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़कर तथा नारेबाजी करते हुए पार्टी का स्थापना दिवस मनाया तथा मिठाई बांटी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी ध्वज फहराया। सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, अमित पटपटिया, प्रशांत चौधरी, देवेश कौशल, योगेश मित्तल, बोबी सिंह, महेशो चौधरी, प्रवीण खेड़ा, दीपक मित्तल, नंद किशोर पाल आदि भी मोजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री संजय गर्ग ने किया। पार्टी कार्यालय पर ध्वज फहराया गया।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal