मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज के शिक्षकों की एक बैठक हुई, जिसमें शहर के अन्य महाविद्यालयों के काफी शिक्षक उपस्थित रहे। बैठक में चीफ प्रॉक्टर डॉ. अरविन पंवार के ऊपर हुए जानलेवा हमले का एक स्वर में विरोध किया गया एवं कड़ी कार्यवाही की माँग की गई।

हमला करने के आरोपी छात्र का कॉलेज से निष्कासन के साथ ही साथ कहा गया कि यदि हमला करने वाले अभियुक्त की अविलम्ब गिरफ्तारी नहीं होती तो महाविद्यालय के शिक्षकों के साथ माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के सभी शिक्षक आंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन करने हेतु बाध्य होंगे। सभी शिक्षक इस बात पर एकमत रहे कि यह हमला केवल एक शिक्षक पर नहीं बल्कि शिक्षक समुदाय पर हमला है। महाविद्यालय परिसर के आसपास सुरक्षा का उचित एवं पुख्ता इंतजाम किया जाना चाहिए। इस अवसर पर सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित, कई भेल कर्मचारियों ने ली यूनियन की सदस्यता
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक भेल सेक्टर-3 स्थित कार्यालय में आयोजित की गयी। यूनियन अध्यक्ष पूर्व विधायक रामयश सिंह के नेतृत्व में आयोजित बैठक में कर्मचारियों की समस्याओ पर चर्चा की गयी। बैठक के दौरान कई भेल कर्मचारियों ने यूनियन की सदस्यता भी ग्रहण की। यूनियन अध्यक्ष रामयश सिंह व बैठक






