मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोशिएसन के चेयरमैन एवं राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय जाट महासभा अशोक बालियान ने कहा कि समाज में विघटन पैदा करने वाली बयानबाजी राष्ट्र की एकता को कमजोर करती है। जनपद मेरठ के सकौती में महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा की स्थापना के दौरान उत्पन्न विवाद और उसके बाद सोशल मीडिया पर हो रही बयानबाजी चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जाट समाज के प्रबुद्ध जनों ने युवाओं से विनम्र अपील की थी कि इस विषय में संयम बरतें व कोई भी विवादित पोस्ट साझा न करे। हमें यह बताते हुए संतोष है कि जाट समाज के युवाओं ने हमारी अपील पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। समाज के अन्य वर्गों से अपील की जाती है कि वे एकता, संयम और आपसी सौहार्द बनाए रखें। हम आशा करते हैं कि इस प्रकार की बयानबाजी पूर्णतः बंद होगी।। वर्ष 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों के बाद उत्पन्न विषम परिस्थितियों ने हमें एक महत्वपूर्ण सीख दी थी। उस समय की परिस्थितियों और नीतियों के प्रति असंतोष ने हिंदू समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट किया, जिसके परिणामस्वरूप वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव तथा वर्ष 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राष्ट्रवाद एवं हिंदुत्व समर्थक शक्तियों की मजबूत एकता देखने को मिली। इसी एकता के परिणामस्वरूप प्रदेश को योगी आदित्यनाथ जैसे मुख्यमंत्री तथा देश को नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री का नेतृत्व प्राप्त हुआ। हमें यह समझना होगा कि आपसी मतभेद, सामाजिक विवाद और अनावश्यक बयानबाजी केवल हमारी एकता को कमजोर करती है। यदि हम इसी प्रकार बंटते रहे, तो इसका सीधा लाभ उन राजनीतिक शक्तियों को मिलेगा, जो राष्ट्रवाद के विरोध में खड़ी हैं।जाट समाज के प्रबुद्ध जन जनपद मेरठ के सकौती में महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा की स्थापना के दौरान दिए गए विवादित बयानों से सहमत नहीं हैं, और न ही भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के परिवार के संबंध में दिए गए वक्तव्यों का समर्थन करते हैं। वर्तमान में हम इस विषय पर जाट समाज के प्रबुद्धजनों से निरंतर संवाद कर रहे हैं और एक सकारात्मक समाधान की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा






