आगामी 9 अप्रैल को मुजफ्फरनगर आ रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 9 अप्रैल को मुजफ्फरनगर में आ रहे है। उनके आगामी प्रस्तावित दौरे की जानकारी मिलने पर भाजपा व रालौद के पदाधिकारी और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। नगरपालिका द्वारा बनाए देवी अहिल्याबाई होल्कर के नए स्मारक का मुख्यमंत्री लोकार्पण कर सकते है। वहीं जनपद को अन्य विकास कार्यों की सौगात भी दे सकते है। मंत्री कपिल देव ने बीते 16 मार्च को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मुजफ्फरनगर के विकास कार्यों के लिए दौरे का आग्रह किया था। उनके प्रयासों के परिणाम स्वरूप अब मुख्यमंत्री के 9 अप्रैल को जिले में आने की संभावना बन रही है।
लखनऊ से मिले संकेतों के बाद प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। प्रशासन ने सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। आला अधिकारियों ने विभिन्न बिन्दुओं पर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए है। वहीं जिले में चल रही प्रमुख परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है। सीएम जनपद में विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण और लोकार्पण कर सकते हैं। वहीं नगर पालिका के द्वारा निर्मित देवी अहिल्याबाई होल्कर के नए स्मारक का उद्घाटन भी कर कर सकते है। इस स्मारक और आसपास के चौराहे का सौंदर्यकरण पाल समाज के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है। स्मार्ट सिटी योजना को गति देने में भी मंत्री कपिल देव अग्रवाल की पहल निर्णायक रही। उनके प्रस्ताव और मुख्यमंत्री से की विशेष वार्ता के बाद मुजफ्फरनगर को नवयुग पालिका योजना के तहत स्मार्ट सिटी में शामिल किया गया। 23 मार्च को यूपी कैबिनेट ने इस योजना को मंजूरी दी, और करीब 70 करोड़ रुपये की पंचवर्षीय कार्ययोजना पर काम शुरू हो चुका है।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal