स्वर्णकार नेतृत्व संगम कार्यक्रम हरियाणा में हुआ संपन्न

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणा के जनपद फरीदाबाद के सेंट्रल पार्क में आयोजित स्वर्णकार नेतृत्व संगम कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर के सैकड़ों सोनार समाज के लोगों ने उपस्थित होकर हुंकार भरी।सम्मेलन में अलग-अलग प्रांतो से आए विधायक और सांसदों ने समाज को एकजुटता के साथ देश की राजनीति में अपनी भागीदारी किए जाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सहायक एडवोकेट जनरल विकास वर्मा और स्वर्णकार समाज के प्रधान सचिन वर्मा द्वारा किया गया। सोनार समाज के कार्यक्रम में अलग-अलग राज्यों से आए हजारों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित सोनार समाज के इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद झारखंड प्रदीप वर्मा, बिहार सांसद राजेश वर्मा, शोहरतगढ़ उत्तर प्रदेश के अपना दल विधायक विनय वर्मा के अलावा सुनील सोनी छत्तीसगढ़, मोहन वर्मा विधायक हाट्टा उत्तर प्रदेश, सविता कपूर विधायक देहरादून कैंट, जीवन कुमार एमएलसी बिहार, कैलाश सोनी पूर्व सांसद राज्यसभा मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी संघ, मुकेश टंडन विधायक मध्य प्रदेश,प्रीतम सिंह विधायक उत्तराखंड, हरपाल वर्मा माननीय न्याय मूर्ति एवं लोकायुक्त हरियाणा सरकार एवं अनेक राज्यों से आईपीएस और इस आईएएस के अलावा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी शामिल थेl सोनार समाज के सम्मेलन में राजस्थान हरियाणा मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश मुंबई कोलकाता गुजरात के अलावा अलग-अलग राज्यों एवं जनपदों से सोनार समाज के लोगो ने हजारों की संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सोनार समाज में एक जूटता और देश की राजनीति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित किए जाने के अलावा समाज की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया साथ ही स्वर्णकार कला बोर्ड के गठन को लेकर भी गहन चिंतन मंथन किया गया सम्मेलन में उपस्थित सोनार समाज के लोगों ने समाज के संस्थापक महाराजा श्री अजमीढ़ जी के नाम पर राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग भी की गई है l
मुजफ्फरनगर सोनार समाज के प्रधान पवन वर्मा ने बताया कि हरियाणा फरीदाबाद में होने वाले सोनार समाज सम्मेलन में मुजफ्फरनगर से एक बस ले जाएगी। इसके अलावा मुजफ्फरनगर से सोनार समाज के सैकड़ो लोग अपने निजी वाहन से इस सम्मेलन में शामिल हुए। पवन वर्मा ने बताया कि फरीदाबाद में आयोजित इस महासम्मेलन में सोनार समाज से अलग-अलग राज्यों से आये विधायक और सांसदों के अलावा आईपीएस, आईएएस के अलावा हजारों की संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित हुए पवन वर्मा ने यह भी बताया कि हमारे समाज की देश की राजनीति में शून्य के बराबर भागीदारी है यह एक चिंता का विषय है जिसको लेकर समाज के इस महा सम्मेलन में शिक्षित युवाओं को देश की राजनीति में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया और साथ ही एक छूट होकर समाज के उत्थान और प्रगति के लिए कार्य करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया गया श्री मैढ़ क्षत्रीय सोनार समाज समन्वय समिति मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष पवन वर्मा ने बताया की मुजफ्फरनगर में जल्द ही सोनार समाज का एक विशाल सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें जनपद के अलावा अन्य राज्यों ओर जनपदों से भी स्वर्णकार समाज को एकजुट करते हुए आगामी चुनाव में समाज की भागीदारी की रणनीति तय की जाएगी। सोनार समाज के इस सम्मेलन मे मुजफ्फरनगर से मुख्य रूप से सोनार समाज के प्रधान पवन वर्मा, सोनार समाज के सचिव एवं टीवी पत्रकार सुनील वर्मा, कोषाध्यक्ष सतीश वर्मा, सोनार समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष महेश वर्मा, शिवकुमार वर्मा, सुशील वर्मा, कंवरपाल वर्मा बीजेपी, कोकिल वर्मा, शिवम वर्मा, विजय वर्मा, राजकुमार वर्मा, रोहतास वर्मा, पूर्व सभासद राजेश वर्मा, रविंद्र वर्मा बिरालसी, नाथी वर्मा बिरालासी, मनोज वर्मा, अनुज वर्मा, रूपक वर्मा, सुनील वर्मा बरवाला, मनोज वर्मा, हिमांशु वर्मा, दिनेश वर्मा, विनायक वर्मा, संजय वर्मा एल्गो, पत्रकार राधेश्याम वर्मा, सुभाष वर्मा नल्के वाले, नरेश वर्मा, मनोज सोनी, विकास वर्मा, पंकज वर्मा दिल्ली पुलिस, मयंक वर्मा, के अलावा अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal