कृषि विभाग टीम ने जिले में 10 स्थानों पर की छापेमारी, एक नमूना लिया

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। योगी सरकार की पहल पर जनपद में आयोजित किया जा रहे किसान दिवसों में लगातार उठते सवालों के बीच जनपद का कृषि विभाग सक्रिय हो गया है। गुरुवार को जनपद में श्री बालाजी जन्मोत्सव के बीच शासन के आदेश और डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में कृषि विभाग के अधिकारियों ने अनुदानित यूरिया की तलाश में कई फैक्ट्रियों और पेट्रोल पम्पों पर छापेमारी की। इस दौरान कृषि विभाग की टीम ने जनपद में 10 स्थान पर छापेमारी करते हुए प्रशासन की शक्ति के संकेत दिए। जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने अभियान के तहत जहां सुपा पैनल एलएलपी प्लाईवुड फैक्ट्री परिसर में रखे स्टाक से यूरिया टीजीयू का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। वहीं दूसरी ओर उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने डीएम के निर्देश पर बुढाना और खतौली तहसील क्षेत्र में चार स्थानों पर छापेमारी की। जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने पांच स्थानों पर छापेमारी की है। इसके अलावा वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए ने जनपद में एक स्थान पर छापेमारी की।

जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने बताया कि गुरुवार को गठित टीम के द्वारा की गई छापेमारी में टीम ने सप्तम डिकोर प्रा.लि. प्लाईवुड, त्रिवेणी इंजिनियरिंग एंड इंड्र. लि. इथेनोल, सुपा पैनल एलएलपी प्लाईवुड, सिल्वर इंडस्ट्रीज पेपर मिल, जय भवानी वुडस प्रा.लि. प्लाईवुड, टिकौला डिस्टलरी इथेनोल, त्रिवेणी शुगर मिल खतौली, बजाज शुगर मिल भसाना, प्रधान पेट्रोल पम्प बुढाना और गोकुल चन्द श्रीचन्द पेट्रोल पम्प खतौली में छापेमारी की है। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी ने सुपा पैनल एलएलपी प्लाईवुड फैक्ट्री परिसर में रखे स्टाक से यूरिया टीजीयू का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है उन्होंने बताया कि नैनो की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal