मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गुरुवार को जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित भव्य शोभायात्रा में भगवान श्री बालाजी के दिव्य रथ के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भक्तिमय वातावरण, जयकारों और श्रद्धा से ओत-प्रोत इस आयोजन ने मन को अत्यंत आनंद और ऊर्जा से भर दिया।
इस शुभ अवसर पर अनेक श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण करने का भी सौभाग्य मिला, जो सेवा और भक्ति का अद्भुत संगम रहा। इस पुण्य अवसर पर प्रमुख रूप से संजय मिश्रा, रमन शर्मा, रवि शर्मा, रोहित शर्मा, सुखबीर सिंह, अमित शर्मा, रिमी मित्तल सहित ब्राह्मण समाज के सम्मानित नेताओं में राकेश शर्मा, पंकज शर्मा एवं मास्टर जी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा को और बढ़ाया।

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन






