नगर निगम ने शुरू की वेडिंग जोन के लाभार्थियों के लाईसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया

Share :

हरिद्वार (रिपू)। नगर निगम द्वारा विकसित किए गए तीन वेंडिंग जोन प्रथम ललतारो पुल चण्डी चौराहा मार्ग, भगत सिंह चौक सेक्टर-2 बैरियर और पुल जटवाड़ा वेंडिंग जोन के लघु व्यापारियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लाईसेंस, विक्रय प्रमाण पत्र व परिचय पत्र आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। नगर आयुक्त के निर्देशन में शुरू की गयी लघु व्यापारियों के लाइसेंस नवीनीकरण प्रक्रिया के तहत बुधवार को प्रथम वेंडिंग जोन ललतारो पुल चंडी चौराहा मार्ग के प्रांगण में नगर निगम द्वारा एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लघु व्यापारियों से नए वित्तीय वर्ष के लाइसेेंस के लिए आवेदन लिए गए। इस अवसर पर लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने लाइसेंस नवीनीकरण प्रक्रिया का सरलीकरण किए जाने पर नगर आयुक्त नंदन कुमार आभार प्रकट करते हुए कहा कि इससे लघु व्यापारियों को सुविधा मिलेगी। चोपड़ा ने कहा कि एचआरडीए की चौक चौराहों की सौंदर्यकरण योजना में वेडिंग जोन को शामिल किया जाए। इसके लिए जल्द ही प्रतिनिधिमंडल के साथ एचआरडीए अधिकारियों से मिलकर वार्ता करेंगे। नगर निगम के वरिष्ठ लिपिक शिव सिंह चौहान ने बताया कि वेंडिंग जोन के लाभार्थियों को नए वित्तीय वर्ष के लाइसेंस निर्गत करने की कार्रवाई के साथ अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई भी निरंतर जारी रहेगी। इस दौरान फूल सिंह, श्याम कुमार, मोहनलाल, सचिन राजपूत, राजकुमार, भूपेंद्र राजपूत, रवि कुमार, सुमन गुप्ता, सुनीता चौहान, ओमप्रकाश, मनीष शर्मा, बालकिशन कश्यप, सुरेश, कांति आदि लघु व्यापारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धूमधाम से मनेगा श्री गणेश जन्मोत्सव, भरतिया कॉलोनी में सज रहा गणपति दरबार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्री गणेश जन्मोत्सव को बेहद भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दिर परिवार समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल ने इस पावन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में

खेल मैदान पर श्री राम कॉलेज बना ओवरऑल *विजेता*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ पुरुष वर्ग में छः महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रदर्शन के आधार पर चार महाविद्यालय की टीम अंतिम लीग मैच खेलने पहुंची, जिसमें

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal