पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने भरी हुंकार

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर मुजफ्फरनगर में अटेवा के जिलाध्यक्ष डॉ. दीपक गर्ग के नेतृत्व में वर्ष 2004 में पुरानी पेंशन योजना समाप्त किए जाने के विरोध में “काला दिवस” के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों में व्यापक स्तर पर कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया। काला दिवस का असर जनपद के लगभग सभी विभागों में स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
बेसिक शिक्षा विभाग के समस्त विद्यालयों में अध्यापकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया, वहीं माध्यमिक विद्यालयों में भी शिक्षकों ने इसी प्रकार विरोध दर्ज कराते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। मूल्यांकन केंद्रों पर भी शिक्षकों द्वारा काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन कार्य किया गया। उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत डिग्री कॉलेजों में भी कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए काला दिवस मनाया। इसके अतिरिक्त सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, जीएसटी विभाग, आयकर विभाग, नगर पालिका, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा राजस्व विभाग, जिला ग्राम्य विकास, आईटीआई, जिला उद्योग विभाग, कृषि विभाग,गन्ना विभाग, समाज कल्याण विभाग, जिला पंचायत विभाग, सहित अन्य सभी विभागों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भी काली पट्टी बांधकर अपने-अपने कार्यालयों में कार्य करते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग को मजबूती से उठाया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागीय संगठनों के पदाधिकारियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई और एकजुटता का परिचय दिया।इस अवसर पर अटेवा सहारनपुर मंडल उपाध्यक्ष प्रीतवर्धन शर्मा ने कड़े शब्दों में कहा कि यदि शीघ्र ही पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं की जाती है, तो आने वाले समय में आंदोलन और अधिक उग्र रूप धारण करेगा। वहीं अटेवा जिला महामंत्री मनोज कुमार ने कहा कि आज का यह शांतिपूर्ण विरोध पूरे देश में एक साथ किया जा रहा है, क्योंकि इसी दिन कर्मचारियों की पुरानी पेंशन समाप्त की गई थी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया, तो भविष्य में बड़े स्तर पर आंदोलन किए जाएंगे। पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों का अधिकार है और इसे हर हाल में बहाल कराया जाएगा। कर्मचारियों की यह एकजुटता सरकार को शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लेने के लिए बाध्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत विकास परिषद् मैन शाखा मुजफ्फरनगर का 39वां दायित्व बोध समारोह संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद् मैन शाखा मुजफ्फरनगर का 39वां दायित्व बोध समारोह मंगलम गोल्ड वेंकट हॉल में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, वंदे मातरम् गीत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय पदाधिकारी श्री अनुराग दुबलिश, सरल माधव, आलोक भटनागर, मुकेश चन्द्र गुप्ता एवं

हिंदू धर्म की मान्यताओं में नैतिक आचरण व ब्राह्मणों की सर्वोच्च धार्मिक और बौद्धिक स्थिति का उल्लेख है- अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोशिएसन के चेयरमैन अशोक बालियान का कहना है कि हिंदू धर्म की मान्यताओं में नैतिक आचरण व ब्राह्मणों की सर्वोच्च धार्मिक और बौद्धिक स्थिति का उल्लेख है। उन्होंने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताएं कि सन् 1660 में प्रकाशित पुस्तक ‘De reyse en Optekeningh Van den Heer Boulaye’ में फ्रांसीसी

शुकतीर्थ हनुमान धाम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज ब्रह्मलीन

शुकताल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की पौराणिक और भागवत उद्गम स्थली तीर्थ नगरी शुकतीर्थ (शुकताल) से एक बेहद दुखद और स्तब्ध कर देने वाली खबर सामने आई है। शुकतीर्थ स्थित सुप्रसिद्ध ‘श्री हनुमान धाम’ के पीठाधीश्वर और श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती जी महाराज ब्रह्मलीन हो गए हैं। रविवार सुबह उनके महाप्राण (महाप्रयाण)

मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी बनाना हमारी प्राथमिकता: मंत्री कपिल देव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सरकार की विकासोन्मुख नीतियों को धरातल पर उतारते हुए मंत्री कपिल देव ने मुजफ्फरनगर को “स्मार्ट सिटी” के रूप में विकसित करने के लिए ठोस पहल की है। इसी क्रम में उन्होंने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभागों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक शीघ्र आहूत की जाए,

विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित की गयी प्रतीक यादव की अस्थियां

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के दिवंगत बेटे प्रतीक यादव की अस्थियां वीआईपी घाट पर पूरे विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित की गयी। इस दौरान प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव, दोनों बेटियां, योगगुरु स्वामी रामदेव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव और सांसद आदित्य यादव समेत कई सपा

पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में महानगर कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी शिवमूर्ति पर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal