भव्य ‘पारिवारिक सभा’ में नई कार्यकारिणी की घोषणा, नव-युगल को मिला आशीर्वाद

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एक गरिमामयी ‘पारिवारिक सभा’ के आयोजन में संस्था की नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा की गई। कार्यक्रम शुभारंभ वंदे मातरम् सामूहिक गायन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष संजय मिश्रा ने सभी सदस्यों को बधाई, शुभकामनाएं देते हुए आयोजन के सफल संचालन हेतु आभार व्यक्त किया। संरक्षक हर्षवर्धन जैन द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विभिन्न पदों पर दायित्व सौंपे गए।
इस दौरान कांति राठी, डॉ. अंजली गर्ग, पुरुषोत्तम अग्रवाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गईं। वहीं वन्दना शर्मा को सर्वसम्मति से ‘महिला सहभागिता’ पद हेतु चुना गया।
समारोह के दौरान नव-युगल अनुराग गुप्ता एवं आकांक्षा गुप्ता को समस्त परिवार की ओर से सुखद वैवाहिक जीवन हेतु आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान की गईं। कार्यक्रम में समय की पाबंदी का विशेष ध्यान रखते हुए ‘समयबद्धता पुरस्कार’ वितरित किए गए। इसके साथ ही संस्था की ओर से सभी सदस्यों को ‘वार्षिक स्नेह उपहार’ भेंट किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभा को और भी आकर्षक बना दिया। बच्चों एवं सदस्यों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक कार्यक्रमों में वृत्तिका पंडित, नंदिता अग्रवाल, आरव त्रिखा, प्रीत वर्धन शर्मा, वीरेंद्र अग्रवाल, धीरज उपाध्याय, वन्दना शर्मा एवं राजीव त्रिखा ने अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम संचालन डॉ. अंजली गर्ग द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मनीष गर्ग, विनीत गुप्ता, मनोज राठी, सुखबीर सिंह, के.पी. राठी, ओ.डी. शर्मा, विपिन चौधरी, विनय गर्ग, पुरुषोत्तम सिंघल, ब्रजेश कुमार गुप्ता, प्रीत वर्धन शर्मा, हाकम सिंह, यशपाल अरोरा, डॉ. दीपक कुमार गर्ग, राज कुमार गुप्ता, पंकज गुप्ता, विरेंद्र अग्रवाल, बृज मोहन शर्मा, डॉ. बी.के. आत्रे, अशोक सिंघल, अरुण कुमार मित्तल, अनुराग गुप्ता, आशु अग्रवाल, राजेन्द्र कुमार सैनी, नीरज कुमार, डॉ. राहुल कुशवाहा, विनोद अग्रवाल, सुनीता साह सहित अनेक गणमान्य सदस्य परिवार सहित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चरथावल से सपा ने भरी 2027 चुनाव की हुंकार, किसानों-बेरोजगारों के मुद्दों पर भाजपा को घेरा

चरथावल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान के तहत मुजफ्फरनगर जनपद की चरथावल विधानसभा के कस्बा चरथावल स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में PDA पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक के समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम

योग दिवस पर नौसेना को मिलेंगे तीन स्वदेशी युद्धपोत, पीएम करेंगे तीन पोतों का लोकार्पण

नई दिल्ली (एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर आयोजित समारोह में भारतीय नौसेना के तीन अत्याधुनिक स्वदेशी पोतों—आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय—को औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल करेंगे। इन तीनों पोतों को नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है,

सोमवती अमावस्या पर फैली गंदगी को साफ करने के लिए प्रशासन ने पंतद्वीप मैदान में चलाया विशेष सफाई अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवती अमावस्या स्नान पर हरिद्वार में बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं द्वारा छोड़ी गंदगी को साफ करने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में पंतद्वीप मैदान एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान रविवार 21 जून को भी जारी रहेगा। स्वच्छता अभियान की संयोजक

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ वृद्धावस्था हेतु योग)” रही, जिसके अनुरूप योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का

बच्चा चोरी के मामलों के खुलासे पर एसएसपी ने थपथपाई मातहतों की पीठ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित क्राईम मीटिंग में एसएसपी ने मई माह में जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं एवं उनके खुलासे की समीक्षा की। क्राईम मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बच्चा चोरी के तीन बड़े मामलों के खुलासे पर मातहतों की पीठ थपथपाई और सोमवती अमावस्या स्नान सकुशल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर किया योग अभ्यास शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर निरामया योगम् रिसर्च फाउण्डेशन एवं इंडियन रेडक्रास के संयुक्त तत्वाधान व आयुष विभाग के निर्देशन में अवधूत मंडल आश्रम में योग अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। । योग शिविर का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज, इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन डा.नरेश चौधरी एवं निरामया योगम्

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal