सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी का वार्षिक परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबंध सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी में पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्याम लाल बंसल अध्यक्ष, अनिल सोबती प्रबन्धक, डॉ उमेश गुप्ता कोषाध्यक्ष, राजन सिंघल उपप्रबंधक, कुलभूषण बजाज उपाध्यक्ष, डॉ विजय टंडन पूर्व अध्यक्ष, आदर्श गोयल मुख्य अतिथि, श्री रूपेंद्र सैनी जी , श्री कुलदीप गोयल, अजय भार्गव रोटरी क्लब, मधु भार्गव, आयुषी गोयल व कौशल आर्य प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विद्यालय के भैया बहनों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। भोपाल सिंह सैनी ने कक्षा एलकेजी से पंचम तक परीक्षाफल की घोषणा की। उन्होंने बताया कि कुल 580 छात्रों ने प्रतिभाग किया। सभी शिक्षार्थी अच्छे अंक पाकर उत्तीर्ण हुए। मुकेश दत्त शर्मा ने कक्षा 6 से 11 तक के छात्रों का परीक्षा परिणाम घोषित किया। उन्होने बताया कि कुल 516 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए जिनमे 464 परीक्षार्थी उत्तीर्ण 43 पुन: परीक्षा में घोषित किए गए। कक्षा एल के जी से 11 तक कमश: शानवी कुमारी‌‌, शिजा अंसारी, दृष्टि सिरोही, तेजस गर्ग, नीर सैनी, वैष्णवी चंदेल,स्पर्शिका वर्मा, सामर्थ सिंह,ओजस चौहान, देवराज सिंह, दिव्या सरोय, तक्ष, अरुण प्रथम रहे। रितिका कुमारी,रुद्र, कुश, अंशुमान वर्मा, तृषा वर्मा, वैदेही, प्रभात शर्मा, तेजस, उज्जवल गर्ग, अविश,वंश, शुभम कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। आचार्या नंदिनी शर्मा व भैया अंश दीक्षित ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal