रुड़की रोड पर गरजा एमडीए का महाबली, 40 बीघा भूमि का अवैध निर्माण ध्वस्त

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र जोन-4 में मंडलायुक्त सहारनपुर मण्डल की प्रेरणा एवं उपाध्यक्ष कविता मीना के आदेशों के अनुपालन में सोमवार को अवैध निर्माण/प्लाटिंग अमित मान, रुडकी रोड से पानीपत जाने वाले मार्ग पर फ्लाईओवर के पास 3000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग, अवैध कालोनाईजर नरेश बंसल उर्फ बन्टी, भूषण ठाकूर पुत्र मेहर सिंह, रुडकी रोड पानीपत जाने वाले मार्ग पर फ्लाई ओवर के पास 5500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग, अवैध कालोनाईजर शिव अवतार ठाकुर पुत्र शीशपाल, पानीपत खटीमा मार्ग रुडकी रोड फ्लाई ओवर से पानीपत की तरफ मुुजफ्फरनगर 8500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग एवं अवैध कालोनाईजर श्रीपाल पुत्र चन्द्रभान, रामबीर पुत्र चन्द्रपाल, पीताम्बर व बाबूराम, अजीत पुत्र बाबूराम, निवासी रामपुर, अमरीश पुत्र श्रीभगवान, सतेन्द्र कुमार फौजी पुत्र बेगराम, विनोद पुत्र भरत द्वारा सहारनपुर-देहरादून बाईपास के साइड रोड पर लगभग 10400 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से मानचित्र/तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग किये जाने के कारण विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त अवैध निर्माण एवं प्लॉटिंग के विरुद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे, जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध निर्माण एवं प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध निर्माण/ प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था।


सोमवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर के विकास क्षेत्र, मुजफ्फरनगर के जोन-4 में उक्त 04 स्थलों पर लगभग 27400 वर्ग मीटर (लगभग 40 बीघा) भूमि पर अवैध रूप से निर्मित अवैध निर्माण एवं अवैध कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। उक्त अवैध निर्माण एवं अवैध कालोनी के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, एवं प्राधिकरण टीम के साथ-साथ सम्बन्धित थाने का पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPTET-2026 परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को परखी डीएम और एसएसपी ने परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) के दृष्टिगत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा जनपद के परीक्षा केन्द्रों का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस व प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं

जनपद में 1200 वोटों के आधार पर होगा मतदान बूथों का पुनर्गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने बुधवार को जिला पंचायत सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और सचिवों के साथ बैठक कर एसआईआर के बाद विधानसभा चुनावों के मतदेय स्थलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदेय

श्री राधा कृष्ण आश्रम मंदिर में पंकज मलिक ने की जरूरतमंदों की सेवा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर चरथावल विधायक पंकज मलिक ने सेवा और जनकल्याण का संदेश देते हुए रुड़की रोड स्थित श्री राधा कृष्ण आश्रम मंदिर पहुंचकर जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य किया। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में रह रहे

फ़ैकल्टी ऑफ़ फ़ाइन आर्ट्स, श्री राम कॉलेज के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय स्तर पर किया कॉलेज का नाम रोशन

मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज की फ़ैकल्टी ऑफ़ फ़ाइन आर्ट्स के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर में महामहिम राज्यपाल द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह (2025-2026) से पूर्व 29 एवं 30 जुलाई को आयोजित दीक्षोत्सव कार्यक्रमों के अंतर्गत ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा हैं : मंत्री कपिल देव

ग्रेटर नोएडा (रिपोर्टर)। जनपद गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा स्थित आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सहभागिता करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं प्रबुद्ध जनों को संबोधित किया। अपने संबोधन में मंत्री कपिल देव

सफाई कर्मियों ने किया ईओ दफ्तर पर प्रदर्शन, हड़ताल की दी चेतावनी, सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों और आउटसोर्स चालकों से जुड़े विवाद ने मंगलवार को नया मोड़ ले लिया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन किया और ईओ पवन कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए दो दिन का अल्टीमेटम दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित अवधि में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई